‘मेरी जर्नी बहुत अलग रही है’, आलिया भट्ट ने प्रिविलेज्ड होने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- कभी-कभी बुरे दिन होते हैं

# ## Fashion/ Entertainment

आलिया भट्ट अब अलग-अलग वजहों से चर्चा में हैं। एक तरफ हाल ही में यशराज फिल्म्स की स्पाई-थ्रिलर ‘अल्फा’ का ट्रेलर जारी हुआ है, जिसमें आलिया लीड रोल में हैं और दूसरी तरफ उनके ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में कास्ट होने की भी चर्चा है। इस बीच आलिया ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने सफर के बारे में बात की। आलिया ने बताया कि एक्ट्रेस बनने का सपना तब से ही उनके मन में बस चुका था जब वह छोटी थीं। यानी आलिया ने बचपन से ही एक्ट्रेस बनने का सपना देखना शुरू कर दिया था। आलिया ने बताया कि फिल्मों में एंट्री से बहुत पहले से ही उन्होंने एक्टिंग शुरू कर दी थी। वह आईने में देखते हुए एक्टिंग करती थीं और परफॉर्म करती थीं।

गोविंदा-करिश्मा के गाने देखती थीं आलिया

News18 इंडिया अमृत रत्न सम्मान 2026 में बात करते हुए आलिया भट्ट ने बताया कि जब वह छोटी थीं, वह गोविंदा और करिश्मा कपूर के गाने देखती थीं और अक्सर फिल्मों के बारे में सोचती थीं। आलिया ने बताया कि, ‘सच कहूं तो मैं तो बचपन से ही एक्टिंग कर रही हूं अपने मिरर के सामने… मेरे पास सिर्फ मेरे दिमाग में एक सपना था कि मुझे एक दिन वो जो टीवी दिख रहा है ना, उसके अंदर होना है। मुझे बचपन में ही ये पता चल चुका था कि मुझे एक्टिंग करनी है और कैमरे के सामने ही होना चाहिए। मुझे बचपन से यही करना था।’

प्रिविलेज पर क्या बोलीं आलिया भट्ट

आलिया भट्ट बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक महेश भट्ट और अभिनेत्री सोनी राजदान की बेटी हैं। ऐसे में उन्होंने उस प्रिविलेज के बारे में बात की जो इंडस्ट्री में उन्हें मिली है। उन्होंने कहा, ‘फिल्मों में मेरा सफर बहुत अलग रहा है। मैं मानती हूं कि मैं एक प्रिविलेज्ड बैकग्राउंड से आती हूं, तो ऐसी बातें कहना आसान होता है। लेकिन मैं यह बात तब भी कह रही हूं जब मैं प्रिविलेज्ड बैकग्राउंड से आती हूं। मगर कभी-कभी सबके बुरे दिन होते हैं। किसी की भी जिंदगी में ऐसे दिन होते हैं जब आप अच्छा महसूस नहीं करते। और ऐसे दिनों में, आप अपने आप से बस यही बात कह सकते हैं कि मुझे सपने देखने का हक है और मुझे खुद पर भरोसा करने का हक है।’

अल्फा के बारे में क्या बोलीं आलिया?

इस दौरान आलिया ने अपने अगले प्रोजेक्ट ‘अल्फा’ के बारे में भी बात की। एक्ट्रेस ने कहा, “अल्फा ताकत और एटीट्यूड का जश्न है। तो मुझे लगता है कि हममें से हर किसी के अंदर एक ‘अल्फा’ होता है। हर किसी के अंदर एक ऐसा पहलू होता है जो पावरफुल होता है, जिसे आगे बढ़ने के लिए किसी बाहरी चीज या मोटिवेशन की जरूरत नहीं होती। बस जरूरत होती है आपको खुद पर भरोसा करने की और अपनी एनर्जी पर विश्वास करने की। साथ ही इस आपको इस बात पर पक्का यकीन होना चाहिए कि आप भी सपने देख सकते हैं और बड़े सपने देख सकते हैं।” अल्फा की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।