प्रयागराज :पड़ोसी की प्रताड़ना से परेशान स्कूली छात्रा ने दी जान, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

# ## Prayagraj Zone

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के यमुना नगर जोन के मेजा के मटिहि बकचूंदा गांव में छेड़खानी से तंग एक स्कूली छात्रा ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी युवक सचिन पटेल उसके साथ छेड़खानी करता था।

सोमवार देर शाम सात बजे जब छात्रा शौंच के लिए घर से बाहर गई थी, उस समय भी छेड़खानी की थी। छेड़खानी से तंग आकर दसवीं की छात्रा ने सोमवार देर रात कमरा बंद कर आत्महत्या कर लिया।

बदनाम करने की धमकी से परेशान छात्रा ने की आत्महत्या

परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक ने बदनाम करने की धमकी दी थी जिससे परेशान होकर छात्रा ने आत्महत्या कर ली। पीड़ित के पिता राजबाबू पटेल ने मेजा थाने में आरोपी युवक सचिन के खिलाफ तहरीर दी है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है, वही फील्ड यूनिक, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।

आरोपी युवक की तलाश

पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस की टीमें आरोपी युवक की तलाश कर रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।