- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सरोजिनी नगर इकाई की नई कार्यकारिणी घोषित
लखनऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लखनऊ दक्षिण जिले अंतर्गत सरोजिनी नगर इकाई की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। आयोजित बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई।
बैठक में डॉ. रश्मी शुक्ल को नगर अध्यक्ष तथा कृष्णम तिवारी को नगर मंत्री चुना गया। नई कार्यकारिणी के गठन के दौरान संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकारिणी गठन प्रक्रिया में चुनाव अधिकारी के रूप में महानगर मीडिया प्रमुख डॉ. अजय शुक्ला उपस्थित रहे। उन्होंने नवचयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए छात्र हित एवं संगठन की मजबूती के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में सुगम दुबे, आर्यन तोमर, आदित्य यादव, दिव्यांशु पाठक, सत्यम यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को छात्र हितों की आवाज के रूप में और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।
