- बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने विभिन्न भंडारों में किया सेवा कार्य
लखनऊ। चौथे बड़े मंगल के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित भंडारों एवं धार्मिक आयोजनों में पहुंचकर भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया। इस दौरान उन्होंने सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
आनंद द्विवेदी ने कहा कि बड़े मंगल का पर्व लखनऊ की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक है। यह पर्व समाज में सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को बड़े मंगल की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारा, सद्भाव और मानव सेवा के संदेश को आगे बढ़ाने की अपील की।
कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर श्रद्धालुओं की सेवा की और बड़े मंगल के अवसर पर आयोजित भंडारों को सफल बनाने में सहयोग दिया।
