- वीरांगना रानी अवंतीबाई के बलिदान दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि, देशभक्ति से गूंजा कैपिटल तिराहा
रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित कैपिटल तिराहा, निकट प्रदेश कार्यालय पर श्रद्धा और सम्मान का भावपूर्ण दृश्य देखने को मिला। भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीरांगना के अद्वितीय साहस और राष्ट्रभक्ति को नमन किया।
इस अवसर पर बृजेश पाठक, प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी, आनंद द्विवेदी, सुषमा खर्कवाल, मुकेश शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में व्यापारी नेता रामकुमार वर्मा, एसपी तिवारी, अमृता वर्मा, किशन कुमार लोधी, राम शंकर राजपूत, बृजलाल वर्मा, सतीश चंद्र तिवारी, विजय राजपूत, संजय लोधी, विनायक पांडे, विपिन सोनकर, घनश्याम अग्रवाल, मानवेन्द्र सिंह,सीता नेगी, विजय भुर्जी प्रवीण गर्ग सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिकों ने सहभागिता की।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अदम्य साहस के साथ संघर्ष करते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका जीवन त्याग, वीरता और देशप्रेम का अनुपम उदाहरण है, जो आज भी विशेषकर युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने वीरांगना के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और राष्ट्रहित में सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। देशभक्ति और सम्मान से ओतप्रोत इस आयोजन ने राजधानी के माहौल को गौरव और प्रेरणा से भर दिया।
