नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने NCERT की 8वीं क्लास की सोशल साइंस किताब “Exploring Society: India and Beyond” (Vol II) में शामिल अध्याय पर कड़ी नाराजगी जताई है, जिसमें न्यायपालिका में भ्रष्टाचार को गंभीर चुनौतियों में से एक बताया गया था। कोर्ट ने इसे “गहरी जड़ों वाली, सोची-समझी साजिश” करार देते हुए किताब पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया और सभी फिजिकल व डिजिटल कॉपियों को तुरंत जब्त करने का आदेश दिया।
