विधायक राजेश्वर सिंह का डिजिटल सशक्तिकरण अभियान : दो स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम की घोषणा

Lucknow
  • विधायक राजेश्वर सिंह का डिजिटल सशक्तिकरण अभियान : दो स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम की घोषणा

लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने शिक्षा में डिजिटल परिवर्तन को सशक्त बनाने के अपने अभियान को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को दो और विद्यालयों एसएसडी हायर सेकंडरी स्कूल, सरोसा भरोसा तथा राधेलाल साहू विद्या मंदिर, बेहटा, इंटगाँव—में स्मार्ट क्लास रूम की स्थापना की घोषणा की। यह घोषणा आशियाना स्थित विधायक आवास पर प्रबुद्धजनों के साथ संवाद के दौरान की गई, जहाँ विधायक द्वारा क्षेत्रीय जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके व्यावहारिक, प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

गौरतलब है कि रविवार को राज एस्टेट पब्लिक स्कूल, पारा के वार्षिकोत्सव में भी डॉ. सिंह ने दो स्मार्ट क्लास रूम की घोषणा की थी। उनका मानना है कि युवा पीढ़ी का भविष्य डिजिटल स्किल्स और AI जैसी आधुनिक तकनीकों के साथ ही सुरक्षित और सशक्त है। इसी क्रम में सरोजनीनगर में अब तक 34 स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम, 33 संस्थानों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जा चुकी हैं तथा 1700 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप व अन्य डिजिटल संसाधन प्रदान किए गए हैं।