महराजगंज रायबरेली। सत्यप्रकाश मिश्र। तहसील क्षेत्र के पूरे रघुनाथ सिंह मजरे भटसरा गांव निवासी एक पीड़ित व्यक्ति ने घर के सामने सहन/पुश्तैनी जमीन पर दबंग प्रत्याशी गणों द्वारा किए जा रहे कब्जे की शिकायत उप जिलाधिकारी गौतम सिंह से की है। उप जिलाधिकारी गौतम सिंह को दिए गए शिकायती पत्र में पीड़ित सियाराम पुत्र गुरुदीन निवासी ग्राम पुरे रघुनाथ सिंह मजरे भटसरा थाना शिवगढ़ तहसील महराजगंज ने कहा है कि सूरज बली पुत्र राम लखन निवासी पुरे रघुनाथ मजरे भटसरा व हल्का लेखपाल शिव प्रकाश मौर्य द्वारा सांठ गांठ कर तथा हल्का लेखपाल को पैसा देकर जबरन मेरी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं, जबकि मुझ प्रार्थी के नाम तहसील प्रशासन द्वारा घरौनी में भी नाम दर्ज है जिसकी छाया प्रति भी मेरे पास है। आबादी की भूमि गाटा संख्या 302 रकबा 154.53 वर्ग मीटर में मेरा मकान बना है। शेष पड़ी जमीन में निर्माण करना चाहता हूं तो दबंग प्रतिपक्षी गण सूरज बली पुत्र राम लखन हल्का लेखपाल व पुलिस प्रशासन से सांठ गांठ कर निर्माण कार्य नहीं करने देता तथा अमादा फौजदारी भी हो जाता है। जिसमें गुमावा चौकी पुलिस व हल्का लेखपाल दबंग प्रतिपक्षी गणों का सहयोग कर रहे हैं। जिसके चलते पीड़ित ने न्याय प्रिय उप जिलाधिकारी गौतम सिंह की चौखट पर न्याय की गुहार लगाई है। मामले में उप जिलाधिकारी गौतम सिंह का कहना है कि शिकायती पत्र मिला है जांच कर शिकायतकर्ता को न्याय दिलाया जाएगा।
“हल्का लेखपाल शिव प्रकाश मौर्य पूर्व से ही चर्चाओं में बने रहते हैं तथा अपने कारनामों से हमेशा सुर्खियों में बने रहना उनकी आदत में शुमार हो गया है तथा पूरे रघुनाथ सिंह मजरे भटसरा व अन्य जिन गांवों में उनकी तैनाती है उन गांवों में भी धन बल के सहारे गलत नाप कर अपना खेल खेलते रहते हैं। तो वहीं पीड़ित सियाराम पुत्र गुरुदेव का कहना है कि यदि तहसील प्रशासन से एक सप्ताह के अंदर न्याय नहीं मिलता है तो हम सभी परिजन मुख्यमंत्री की चौखट पर जाकर हल्का लेखपाल के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।”
