नगर निगम कर्मचारी संघ ने महापौर से मिलकर संवेदना प्रकट की

Lucknow
  • नगर निगम कर्मचारी संघ ने महापौर ने मिलकर संवेदना प्रकट की

नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ नगर निगम आर.आर. कर्मचारी संघ, उ.प्र. नगर निगम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, नगर निगम जलकल नियमित एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों द्वारा महापौर लखनऊ के आवास पर पहुॅचकर गत दिनों उनके पैर में आयी गहरी चोट की कुशलता एवं शीघ्र स्वस्थ होने हेतु सैकड़ों कर्मचारी प्रतिनिधियों ने पुष्प-गुच्छ भेंटकर ईश्वर से प्रार्थना की ताकि महापौर जल्द कुशल होकर नगर निगम, जलकल कर्मचारियों के साथ-साथ इस शहर के आम जनमानस हेतु उनकी समस्याओं के समाधान हेतु सहजता से उपलब्ध हो सकें।
इस मौके पर महापौर द्वारा सभी कर्मचारी साथियों को मिष्ठान खिलाकर आर्शीवाद प्रदान किया।आज की उपस्थिति में शशि कुमार मिश्र प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में आनन्द मिश्र अध्यक्ष, हरिशंकर पाण्डेय उपाध्यक्ष, विजय शंकर पाण्डे, अमरेन्द्र दीक्षित, उपाध्यक्ष, सै0 कैसर रजा। महामंत्री,संजय चन्द्रा, अमित सिंह, विजय श्रीवास्तव मंत्री, अनिल शुक्ला कार्यालय मंत्री, संतोष श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष के साथ नितीन त्रिवेदी, शैलेन्द्र तिवारी (अध्यक्ष), जितेन्द्र सिद्धार्थ, आकाश गुप्ता, राकेश तिवारी (महामंत्री) आदि बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं कर्मचारी प्रतिनिधि उपस्थित हुये।