अयोध्या निवासी साहित्यसेवी प्रो डा रवि प्रकाश टेकचंदानी को देश का अति महत्वपूर्ण साहित्यिक सम्मान मुंबई में भव्य समारोह में महाराष्ट्र सरकार के सूचना प्रसारण एवं संस्कृति मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री माननीय आशीष शेलार द्वारा प्रदान किए जाने से प्रो रवि के प्रशंसकों ने बहुत ही हर्ष जताया है।
प्रो रवि से प्राप्त जानकारी उनके अनुज सामाजिक कार्यकर्ता विश्व प्रकाश “रूपन ” ने साझा करते हुए बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय में डीन रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन के पद से प्रतिनियुक्ति पर शिक्षा मंत्रालय में बतौर निदेशक अपनी सेवाएं दे रहे प्रोफेसर रवि प्रकाश टेकचंदानी जहां एक ओर हिंदी,अवधी, उर्दू, अंग्रेजी के साथ साथ सिंधी भाषा पर शोध परक कार्य में संलग्न हैं,
उनकी अब तक पंद्रह से भी अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।
साहित्य सेवा में उनके शानदार समर्पण और योगदान के लिए इस वर्ष उन्हें मुंबई की प्रतिष्ठित संस्था प्रियदर्शिनी अकादमी द्वारा 41 वीं वर्षगांठ पर संस्कृति मंत्री मा आशीष शेलार द्वारा लक्ष्मी – नारी पोहानी स्मृति” सिंधी लिटरेरी अवार्ड”से सम्मानित किया गया।
———————————————–
अयोध्या से शुरू हुई है प्रो रवि की साहित्य यात्रा
———————————————–
अपने चयन पर प्रोफेसर रवि प्रकाश टेकचंदानी ने आयोजक संस्था के प्रमुख प्रतिनिधियों में विशेष चेयरमैन डा.निरंजन हीरानंदानी,सह चेयरमैन मुरली अदनानी, संस्थापक नानिक रुपानी,रीना रुपानी सहित सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते यह सम्मान अपने गुरु स्व. प्रो. एम. के. जेटली व भारत के संतों के चरणों व समाज को समर्पित किया है।
———————————————–
उत्तर प्रदेश का प्रतिष्ठित साहित्यकार अवार्ड भी आपको प्राप्त हुआ है
———————————————–
इस अवसर पर देश के जाने माने शख्सियतों में डा. भीम एस. सिंघल ट्रस्टी न्यूरोलॉजी फाउंडेशन,डा. जिम्मी लाल काका ट्रस्टी न्यूरोलॉजी फाउंडेशन,, सुबोध तिवारी सेक्रेटरी जनरल भारतीय योग संस्थान व सी ई ओ कविवाल्य धाम सहित भारतीय भाषाओं के अनेक विद्वान और भाषा प्रेमी उपस्थित रहे।
मुंबई चर्च गेट स्थित वालचंद हीराचंद हाल के प्रेक्षागृह में समारोह पूर्वक माननीय संस्कृति मंत्री महाराष्ट्र सरकार आशीष शेलार द्वारा सम्मान प्राप्त करने पर भारतीय शिक्षण मंडल, दिल्ली विश्वविद्यालय के सहयोगी शिक्षक संगठन, विश्व सिंधी सेवा संगम, सिंधु एकता मंच,सिंधु सेवा समिति, भक्त प्रह्लाद सेवा समिति,सिंधु वेलफेयर सोसायटी,शिवशांति आश्रम, शदाणी दरबार,सचो सतराम धाम,एस बी डी मंडल,परेम प्रकाश आश्रम,साधु वासवानी मिशन आदि प्रतिष्ठित संस्थाओं से जुड़े उनकी कलम के प्रशंसकों ने प्रो रवि को बधाई देते आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया है।