अखिल भारतीय ब्रह्म समाज ने किया सुंदरकांड पाठ और बाटी चोखा का आयोजन

Lucknow

अखिल भारतीय ब्रह्म समाज के द्वारा विद्यावती तृतीय वार्ड में सुंदरकांड पाठ तथा चोखा बाटी का आयोजन किया गया।लखनऊ सरोजिनी नगर विधानसभा के अंतर्गत आने वाला सेक्टर एच में अखिल भारतीय ब्रह्म समाज के और पीतांबरा समूह के द्वारा भव्य सुंदरकांड पाठ एवं बाटी चोखा का आयोजन किया गया इस अवसर पर भक्तों ने भक्तिमय में होकर पाठ का आनंद लिया तत्पश्चात बाटी चोखा को खाकर आनंद लिया।

इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्रह्म समाज के अध्यक्ष सीपी अवस्थी ,कार्यवाहक अध्यक्ष कोमल द्विवेदी, ब्राह्मण परिवार के मुखिया शिव शंकर अवस्थी ,सचिव राम केवल मिश्र, बृजेश कुमार मिश्रा, एस एन पांडे, एडवोकेट अवनीश कुमार मिश्रा, गिरजा शंकर ,दुर्गेश पांडे, कौशिक बनर्जी, कृष्णा पांडे, हंसराज तिवारी, पारस पांडे ,अशोक अवस्थी, ब्रह्म समाज के ब्राह्मण परिवार के सदस्य और क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे लोगों ने बाटी चोखा की सराहना भी की। कार्यक्रम का आयोजन एसएन पांडे के द्वारा किया गया।