अखिल भारतीय ब्रह्म समाज की रजत जयंती का लखनऊ में होगा आयोजन, विभिन्न क्षेत्रों के पुरोधा होंगे सम्मानित

# ## Lucknow

अभिषेक राय

(www.arya-tv.com) अखिल भारतीय ब्रह्म समाज की मासिक बैठक आज केन्द्रीय कार्यालय मुण्डावीर परिसर, पकरी आलमबाग, लखनऊ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सी. पी. अवस्थी जी ने 2 फरवरी को होने वाले रजत जयंती समारोह के विषय में विस्तार से चर्चा की। संगठन के महामंत्री देवेन्द्र शुक्ल ने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग 2500-3000 लोगों की उपस्थिति रहेगी। उन्होंने आगे बताया कि 5 बच्चों का पाटी पूजन किया जाएगा, विभिन्न क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 11 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को अवध रत्न से सम्मानित किया जाएगा एवं 50 संस्थापक सदस्यों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 5 संस्थापक सदस्यों को मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष विजय त्रिपाठी जी ने समस्त कार्यकर्ताओं को तल्लीनता से अपने कार्य के प्रति समर्पित रहने के निर्देश दिए।

लखनऊ जनपद ईकाई के अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ल  ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह कार्यक्रम जनपद ईकाई द्वारा संचालित है, अतः सभी पदाधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें। कार्यवाहक अध्यक्ष कोमल द्विवेदी, कार्यवाहक महामंत्री मानवेन्द्र पाण्डेय, उपाध्यक्ष दया शंकर पाण्डेय, राम कृष्ण त्रिपाठी, राम कुमार चौबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष गोविन्द मिश्र, धारानाथ मिश्र आदि ने भी इसी संदर्भ में अपनी बात आगे बढ़ाई।

इस अवसर पर राम किशोर मिश्र चच्चू, अच्युतानंद धर द्विवेदी, आशुतोष मणि त्रिपाठी, राम गोपाल पाण्डेय, बबलू दीक्षित, रमा शंकर बाजपेयी, चन्द्र प्रकाश मिश्र, डॉ शशि मिश्र, चित्रा द्विवेदी, रीतू तिवारी, मीनू तिवारी, बृजेश कुमार मिश्र, पवित्र कुमार, नवनीत ओझा, राम प्रकाश पाण्डेय, हरिश्चंद्र तिवारी, दिनेश चन्द्र अवस्थी, यू. पी. पाण्डेय शैलेन्द्र शुक्ल आदि बहुत से पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर 4 जनवरी को समतामूलक चौराहे पर आयोजित संगम कार्यक्रम में पुरुषों को अपने भारतीय परिधान धोती-कुर्ता या कुर्ता-पायजामा और महिलाओं को पीली साड़ी में प्रातः 09.45 बजे 1090 चौराहे पर एकत्रित होने का निर्देश दिया गया। सभी सदस्यों की अपनी पारम्परिक वेशभूषा में नियमतः एवं नियत समय उपस्थिति अपेक्षित है।