बिहार के सपा नेता देवेंद्र सिंह यादव के बेटे की हत्य

# UP

( www.aryatv.com) edited by jaikishan  सपा नेता देवेंद्र सिंह यादव के बेटे को दिन दहाड़े गोली  मार​कर हत्या । ये घटना रविवार की है। सुबह जब रवि घर के दलान में बैठा था उसी वक्त बदमाशों ने उसे गोली मार दी इसके बाद रवि के परीवार वाले उसे अस्पताल लेकर भागे और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देवेंद्र सिंह यादव के बेटे को मरने में

10 से 15 बदमाशों ने मिलकर गोली मारी थी
बिहार की राजधानी पटना के बाईपास थाना इलाके के रानीपुर पैजावा में रविवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव देवेंद्र सिंह यादव के छोटे बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक युवक की पहचान रवि के रूप में हुई है। रवि की हत्या से उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हैं. उन्होंने सड़क जाम कर आगजनी और पत्थरबाजी की.

 

सपा नेता देवेंद्र सिंह यादव के बेटे की हत्या को लेकर पूरा इलाका अशांत हो गया। स्थानीय लोगों ने रवि के शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। गुस्साए लोगों ने बदमाशों की पांच मोटर साइकिलों में आग लगा दिया। साथ ही उन्होंने सड़क से गुजर रहे लोगों के वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस कारण सड़क पर अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। सड़क पर लंबा जाम लग गया . सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने पुलिस पर भी पत्थरबाजी करने से नहीें चूके।
बेटे की हत्या पर सपा नेता देवेंद्र सिंह यादव का कहना है कि 10 से 15 की संख्या में अपराधी आए और उनके बेटे को गोली मारकर चले गए। घर में बड़े बेटे की शादी है। 19 नंवबर को उसका तिलक होने वाला था. हम सब लोग उसकी शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे।

बाद में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने हवाई फायरिंग करते हुए और साथ साथ लाठियां चलने से पुुलिस के कार्रवाई में दो लोगों के घायल होने की भी खबर हैै। घायल व्यक्ति का कहना है कि हम लोग बस वहॉं खड़े हुए थे और पुलिस आई हवाई फायरिंग कर दी। हम लोग पुलिस से अपराधियों को पकड़ने की मांग कर रहे थे।