टाइपिंग में हैं माहिर तो आपके लिए यहां हैं नौकरी का बेहतर मौका

Fashion/ Entertainment

NICED Recruitment 2019: आई सी एम आर – राष्ट्रीय कॉलरा और आंत्र रोग संस्थान (NICED) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी), सहायक, समेत अन्य विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। वे उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।

महत्वपूर्ण तिथियां :
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 19 अक्तूबर, 2019
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 18 नवंबर, 2019

शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। पदों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
पदों का विवरण :
पदों का नाम पदों की संख्या
लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) 03
अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) 03
सहायक 02
निजी सहायक 01
आयु सीमा :
इन नौकरी के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27, 30 वर्ष तक पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।

ऐसे करें आवेदन-
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 19 अक्तूबर, 2019 से 18 नवंबर, 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही किए गए मान्य होंगे।

चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट पर आधारित होगा।