Royal Enfield ने लॉन्च की सिंगल सीट वाली Classic 350

Technology

Royal Enfield ने सिंगल सीट वाली Royal Enfield Classic 350 लॉन्च कर दी है। बता दें कि अभी हाल ही में मोटरसाइकिल निर्माण कंपनी Jawa ने भी नई बाइक Jawa Perak लॉन्च की है, जिसे टक्कर देने के लिए Royal Enfield ने Classic 350 को बाजार में उतारा है।
Royal Enfield के फीचर्स
Royal Enfied कंपनी ने क्लासिक 350 के फीचर्स पर काफी ध्यान दिया है। इस बाइक में नए Alloy व्हील, फ्यूल टैंक स्टीकर, एयर फ्लाई इंजन गार्ड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही कंपनी इस मोटरसाइकिल पर दो साल की वारंटी भी दे रही है।
366 सीसी का दमदार इंजन
Royal Enfield क्लासिक 350 सिंगल सीट वाली बाइक है। इसमें 366सीसी का सिंगल सिलेंडर और एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। यह 5- स्पीड गियरबौक्स 19.8 बीएचपी का पावर देता है जो 28 एनएम का टॉर्क पैदा करता है।
कीमत कितनी?
Royal Enfield क्लासिक 350 भारत के छह शहरों दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, चेन्नई, बंगलुरु, पुणे और हैदराबाद में उपलब्ध है। फिलहाल इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.45 लाख रुपये रखी गई है।
क्यों Royal Enfied ने उतारे सिंगल सीट वाले वेरियंट?
Jawa Perak मोटरसाइकल की लॉन्चिंग के बाद अन्य मोटरसाइकिल कंपनियों पर और भी बेहतर मोटरसाइकिल बाजार में उतारने का दबाव भी बढ़ा है। इसी को लेकर कंपनियां सिंगल सीट वाली मोटरसाइकिल लॉन्च कर रही हैं। हालांकि, Royal Enfield इसको लेकर कई महीनों से तैयारी कर रही थी।
Jawa Perak में क्या है खास?
जावा की Perak में डुअल चैनल एबीएस के साथ आगे और पीछे के व्हील्स में डिस्क ब्रेक मिल रहे हैं। इसके साथ ही आगे की तरफ इनवर्टेड फॉर्क्स और पीछे की तरफ मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। Perak में 334सीसी का DOHC, फोर वॉल्व लिक्विड कूल्ड इंजन है, जो 30 बीएचपी की पावर और 31 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। इसमें छह स्पीड ट्रांसमिशन हैं। कंपनी ने इसके 35 किमी प्रतिलीटर का माइलेज देने का दावा किया है।
पिरेली के टायर
Perak में कैंटीलीवर सीट, टेन लेदर में बॉबर स्टाइल सिंगल सीट, हैंडल बार पर रिअर मिरर, नए स्विंगऑर्म और राउंड शेप हैलोजेन हेडलैंप जैसे फीचर होंगे। वहीं यह जावा क्लासिक और जावा 42 के मुकाबले लंबी होगी। Perak में 18 इंच के फ्रंट व्हील और पीछे 17 इंच के रिअर व्हील्स मिलेंगे, जिनमें पिरेली के टायर होंगे। हालांकि जावा क्लासिक और जावा 42 में स्टैंडर्ड एमआरएफ के टायर आते हैं।
कीमत कितनी?
Jawa Perak की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 1.95 लाख है और इसका यह तीसरा सेगमेंट है जो बीएस-6 मानक उत्सर्जन पर आधारित है। इस मोटरसाइकिल की बुकिंग जनवरी 2020 से शुरू हो जाएगी, जबकि ग्राहकों को यह मोटरसाइकिल दो अप्रैल 2020 के बाद ही मिल सकेगी।