मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार को एक वन-डे लीग मैच के दौरान 41 साल के बल्लेबाज वीरेंद्र नाइक की मैदान पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई.
वीरेंद्र हैदराबाद में मारडपल्ली स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ी थे और उन्होंने रविवार को शानदार अर्धशतक भी ठोका था, लेकिन आउट होने के बाद वो पवेलियन लौटे और वहां उनकी मौत हो गई। अंग्रेजी अखबार डेक्कन क्रॉनिकल की माने तो वीरेंद्र नाइक को दिल का दौरा पड़ा था। 
रिपोर्ट के मुताबिक वीरेंद्र नाइक ने रविवार को हुए मुकाबले में 66 रन की बेहतरीन पारी खेली थी, लेकिन अंपायर के एक गलत फैसले की वजह से वह आउट हो गए। वीरेंद्र जैसे ही पवेलियन पहुंचे उनका सिर दीवार से टकराया और वो नीचे गिर गए, इसके बाद उनके साथी खिलाड़ी उन्हें कार में अस्पताल में ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।