ड्रेस में पति संग रोमांस करती नजर आईं नुसरत जहां

Fashion/ Entertainment

सोशल मीडिया पर नुसरत जहां (Nusrat Jahan) हमेशा छाई रहती हैं। हाल ही में नुसरत जहां ने पति निखिल जैन के साथ रोमांटिक तस्वीर साझा करते हुए नुुसरत ने एक कैप्शन भी लिखा है।
नुसरत ने एक साथ इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा की हैं। कुछ तस्वीरों में नुसरत अकेले नजर आईं तो कुछ में उनके पति निखिल जैन। नुसरत ने निखिल के साथ 19 जून को शादी की थी। नुसरत और निखिल ने हिंदू रीति के साथ-साथ क्रिश्चियन वेडिंग भी की। नुसरत और निखिल की शादी तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में हुई।

 

View this post on Instagram

 

And suddenly all the love songs were about u.. times when I need u..?? Now and forever.. @nikhiljain09

A post shared by Nusrat (@nusratchirps) on Nov 14, 2019 at 9:06pm PST

शादी के बाद नुसरत ने कोलकाता में शानदार रिसेप्शन भी दिया था। इसमें राजनीति, खेल और उद्योग जगत की हस्तियां पहुंची थीं। शादी के बाद नुसरत जहां सांसद पद का शपथ लेने पहुंची थीं। 2019 के लोकसभा चुनाव में नुसरत टीएमसी के टिकट पर बशीरहाट सीट से मैदान में उतरीं थीं और चुनाव जीता भी था। हिंदू रिवाज से हुई शादी में नुसरत और निखिल ने मशहूर फैशन डिजायनर सब्यसांची मुखर्जी के डिजाइन किए हुए कपड़े पहने थे। हाल में नुसरत की करवाचौथ और दुर्गा पूजा की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं।