Skip to content
Friday, July 24, 2026
Arya TV

Arya TV

arya tv banner
  • International
  • National
  • UP
    • Agra Zone
    • Bareilly Zone
    • Gorakhpur Zone
    • Kanpur Zone
    • Meerut Zone
    • Prayagraj Zone
    • Varanasi Zone
  • Lucknow
  • Business
  • Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health

ज्ञानवापी में ASI सर्वे का समय बदला, अब पांच घंटे ही होगा सर्वे… 3 नवंबर तक कोर्ट में जमा की जानी है रिपोर्ट

National
2023-10-202023-10-20 Ajay Gautam

(www.arya-tv.com) ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे को लेकर नई जानकारी सामने आई है। वाराणसी की बहुचर्चित ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में भारतीय पुरातत्‍व सर्वेक्षण (एएसआई) के सर्वे का समय गुरुवार से बदल गया है। पूरे दिन की बजाए अब रोजाना सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक, पांच घंटे ही सर्वे होगा।इसके बाद एएसआई टीम सर्वे में मिली सामग्रियों, साक्ष्‍यों और अध्‍ययन के आधार पर रिपोर्ट तैयार करेगी।

जिला जज डॉ. अजय कृष्‍ण विश्‍वेश की अदालत के आदेश से एएसआई ज्ञानवापी में 24 जुलाई से सर्वे कर रही है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के आदेश से कुछ दिनों तक सर्वे का काम रुका रहा।इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश से 4 अगस्‍त को दोबारा सर्वे शुरू हुआ जो अब तक जारी है।जिला जज की अदालत सर्वे रिपोर्ट पेश करने के लिए दो बार समय बढ़ा चुकी है।

बीते 5 अक्‍टूबर को जिला जज ने एएसआई के अनुरोध पर सर्वे का काम पूरा कर रिपोर्ट पेश करने के लिए और चार सप्‍ताह की मोहलत दी है,जो 3 नवंबर को पूरी होगी। समय सीमा खत्‍म होने की तिथि नजदीक आने से एएसआई की टीम सर्वे के साथ रिपोर्ट तैयार करने पर ध्‍यान दे रही है।

तहखाना प्रकरण की सुनवाई जिला जज करेंगे

ज्ञानवापी परिसर स्थित व्‍यास तहखाना जिलाधिकारी की सुपुर्दगी में देने के लिए सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की अदालत में दाखिल वाद की सुनवाई अब जिला जज डॉ. अजय कृष्‍ण विश्‍वेश की अदालत में होगी। वाद स्‍थानांतरण आवेदन पर जिला जज की अदालत ने गुरुवार को आदेश सुनाया।

जिला जज द्वारा व्‍यास परिवार के प्रतिनिधि शैलेंद्र कुमार व्‍यास के आवेदन को मंजूर कर लिए जाने से अब इस मामले की सुनवाई जिला जज की अदालत में ज्ञानवापी से जुड़े अन्‍य वादों के साथ होगी।शैलेंद्र कुमार व्‍यास ने बीते 25 सितंबर को दाखिल वाद में व्‍यास तहखाने पर कब्‍जे की आशंका की जताते हुए इसे जिलाधिकारी की सुपुर्दगी में देने का अनुरोध किया था।

वाद में कहा गया है कि नंदीजी के सामने स्थित व्‍यास तहखाने का दरवाजा खुला हुआ है। उस जगह वादी और उनके परिवार को जाने से रोका जाता है। आशंका है कि ज्ञानवापी मस्जिद की देखरेख करने वाली अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमिटी तहखाने पर कब्‍जा कर लेगी।

वजूखाने के सर्वे पर फैसला सुरक्षित

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से ज्ञानवापी मस्जिद के सील वजूखाने में एएसआई सर्वे के लिए शृंगार गौरी केस की वादी राखी सिंह की अर्जी पर गुरुवार को सुनवाई पूरी हो गई। जिला जज की अदालत ने पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आदेश के लिए 21 अक्‍टूबर की तिथि तय की है।

मसाजिद कमिटी ने राखी सिंह की अर्जी पर कड़ी आपत्ति दर्ज करवाते हुए वजूखाने के सर्वे का विरोध किया है।मसाजिद कमिटी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 17 मई 2022 को वजूखाने को संरक्षित और सील किया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के परे जाकर वजूखाने के एएसआई सर्वे के लिए आदेश नहीं दिया जा सकता है। दरअसल, शिवलिंगनुमा आकृति मिलने के बाद वजूखाने को सील किया गया था।

Tagged now survey will be conducted for five hours only... Report to be submitted in court by 3rd November Timing of ASI survey changed in Gyanvapi

Post navigation

Ayodhya Ramleela: बीजेपी MP रवि किशन ने केवट की भूमिका में बांधा समां, राम मंदिर पर कही ये बड़ी बात
Minor Rape Case: बच्ची से दुष्कर्म केस में 68 वर्षीय शख्स दोषी करार, 20 साल की सजा

Related Posts

CJP प्रोटेस्ट के बीच सरकार का एक्शन : उच्च शिक्षा सचिव को पद से हटाया

2026-07-24 Dr. Anil Tripathi

दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, अनंतनाग में लश्कर के आतंकी के घर पर चला बुलडोजर

2026-07-23 Dr. Anil Tripathi

जंतर मंतर: रातभर जमकर हंगामे के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा, जानें अब कैसे हैं हालात

2026-07-23 Dr. Anil Tripathi

Latest News

  • 2 वर्षीय पत्रकारिता के डिग्री कोर्स M.A. IN JOURNALISM AND MASS COMMUNICATION (MJMC) में सीधे प्रवेश लखनऊ में

    2025-08-252025-08-25 Dr. Ajay Shukla
  • Journalism में admission लेना हो तो Lucknow के इस Media College में ही प्रवेश लें

    2023-07-032023-07-03 Dr. Ajay Shukla
  • जौनपुर दूल्हा हत्याकांड : रामधनी विंद हाउस अरेस्ट, आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने की कडी निंदा

    2026-07-24 Dr. Anil Tripathi
  • Ayodhya Medical College : पूर्व प्राचार्य पर वित्तीय अनियमितता के आरोपों की होगी उच्चस्तरीय जांच, विभागीय कार्रवाई की संस्तुति

    2026-07-24 Dr. Anil Tripathi
  • Kanpur News : CDO के औचक निरीक्षण में स्कूल की खुली पोल, मिड-डे मील, सफाई और उपस्थिति में मिलीं खामियां

    2026-07-24 Dr. Anil Tripathi
  • निर्माणाधीन अपार्टमेंट के सातवें तल से गिरे मजदूर, चार घायल

    2026-07-24 Dr. Anil Tripathi
  • IND vs ZIM 1st T20I : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफानी अर्धशतक, भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

    2026-07-24 Dr. Anil Tripathi
  • Shahjahanpur News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के काफिले के सामने काले कपड़े लहराए, लगे ‘वापस जाओ’ के नारे; 8 पर केस

    2026-07-24 Dr. Anil Tripathi
  • फ्लाईओवर निर्माण शुरू, कल से बदलेगी यातायात व्यवस्था

    2026-07-24 Dr. Anil Tripathi
  • नौकरी का झांसा दे खाता खुलवा करोड़ों ठगने वाले तीन गिरफ्तार

    2026-07-24 Dr. Anil Tripathi
  • KGMU : कुलपति पर नियमों की अनदेखी के गंभीर आरोप,टेंडर नवीनीकरण का विवाद गहराया

    2026-07-24 Dr. Anil Tripathi
  • NEET पेपर लीक में जान गंवाने वाले छात्रों को INDIA गठबंधन के सांसदों ने दी श्रद्धांजलि, राहुल गांधी बोले- छात्रों के साथ खड़ा है पूरा विपक्ष

    2026-07-24 Dr. Anil Tripathi
  • CJP प्रोटेस्ट के बीच सरकार का एक्शन : उच्च शिक्षा सचिव को पद से हटाया

    2026-07-24 Dr. Anil Tripathi
  • बीमारी में हौसला, शोक में संवेदना और शिक्षा का संकल्प: हर परिवार के बीच पहुंचे डॉ. राजेश्वर सिंह

    2026-07-23 Dr. Ajay Shukla

About Arya-TV

Arya-TV Address:

Natkur, P.O. Chandrawal Bijnaur Chauraha
Lucknow – 226002
Uttar Pradesh (INDIA).
Email : aryatvup@gmail.com
Editor Arya-TV: +91 9504760000

UP Zone

  • Agra Zone
  • Bareilly Zone
  • Gorakhpur Zone
  • Kanpur Zone
  • Meerut Zone
  • Prayagraj Zone
  • Varanasi Zone

Quick Links

  • International
  • National
  • Lucknow
  • Business
  • Fashion/ Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health /Sanitation
Arya TV All right reserved © 2016-2023
  • Developed By IT FLAIR