Skip to content
Friday, October 02, 2026
Arya TV

Arya TV

arya tv banner
  • International
  • National
  • UP
    • Agra Zone
    • Bareilly Zone
    • Gorakhpur Zone
    • Kanpur Zone
    • Meerut Zone
    • Prayagraj Zone
    • Varanasi Zone
  • Lucknow
  • Business
  • Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health

ज्ञानवापी में ASI सर्वे का समय बदला, अब पांच घंटे ही होगा सर्वे… 3 नवंबर तक कोर्ट में जमा की जानी है रिपोर्ट

National
2023-10-202023-10-20 Ajay Gautam

(www.arya-tv.com) ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे को लेकर नई जानकारी सामने आई है। वाराणसी की बहुचर्चित ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में भारतीय पुरातत्‍व सर्वेक्षण (एएसआई) के सर्वे का समय गुरुवार से बदल गया है। पूरे दिन की बजाए अब रोजाना सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक, पांच घंटे ही सर्वे होगा।इसके बाद एएसआई टीम सर्वे में मिली सामग्रियों, साक्ष्‍यों और अध्‍ययन के आधार पर रिपोर्ट तैयार करेगी।

जिला जज डॉ. अजय कृष्‍ण विश्‍वेश की अदालत के आदेश से एएसआई ज्ञानवापी में 24 जुलाई से सर्वे कर रही है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के आदेश से कुछ दिनों तक सर्वे का काम रुका रहा।इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश से 4 अगस्‍त को दोबारा सर्वे शुरू हुआ जो अब तक जारी है।जिला जज की अदालत सर्वे रिपोर्ट पेश करने के लिए दो बार समय बढ़ा चुकी है।

बीते 5 अक्‍टूबर को जिला जज ने एएसआई के अनुरोध पर सर्वे का काम पूरा कर रिपोर्ट पेश करने के लिए और चार सप्‍ताह की मोहलत दी है,जो 3 नवंबर को पूरी होगी। समय सीमा खत्‍म होने की तिथि नजदीक आने से एएसआई की टीम सर्वे के साथ रिपोर्ट तैयार करने पर ध्‍यान दे रही है।

तहखाना प्रकरण की सुनवाई जिला जज करेंगे

ज्ञानवापी परिसर स्थित व्‍यास तहखाना जिलाधिकारी की सुपुर्दगी में देने के लिए सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की अदालत में दाखिल वाद की सुनवाई अब जिला जज डॉ. अजय कृष्‍ण विश्‍वेश की अदालत में होगी। वाद स्‍थानांतरण आवेदन पर जिला जज की अदालत ने गुरुवार को आदेश सुनाया।

जिला जज द्वारा व्‍यास परिवार के प्रतिनिधि शैलेंद्र कुमार व्‍यास के आवेदन को मंजूर कर लिए जाने से अब इस मामले की सुनवाई जिला जज की अदालत में ज्ञानवापी से जुड़े अन्‍य वादों के साथ होगी।शैलेंद्र कुमार व्‍यास ने बीते 25 सितंबर को दाखिल वाद में व्‍यास तहखाने पर कब्‍जे की आशंका की जताते हुए इसे जिलाधिकारी की सुपुर्दगी में देने का अनुरोध किया था।

वाद में कहा गया है कि नंदीजी के सामने स्थित व्‍यास तहखाने का दरवाजा खुला हुआ है। उस जगह वादी और उनके परिवार को जाने से रोका जाता है। आशंका है कि ज्ञानवापी मस्जिद की देखरेख करने वाली अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमिटी तहखाने पर कब्‍जा कर लेगी।

वजूखाने के सर्वे पर फैसला सुरक्षित

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से ज्ञानवापी मस्जिद के सील वजूखाने में एएसआई सर्वे के लिए शृंगार गौरी केस की वादी राखी सिंह की अर्जी पर गुरुवार को सुनवाई पूरी हो गई। जिला जज की अदालत ने पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आदेश के लिए 21 अक्‍टूबर की तिथि तय की है।

मसाजिद कमिटी ने राखी सिंह की अर्जी पर कड़ी आपत्ति दर्ज करवाते हुए वजूखाने के सर्वे का विरोध किया है।मसाजिद कमिटी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 17 मई 2022 को वजूखाने को संरक्षित और सील किया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के परे जाकर वजूखाने के एएसआई सर्वे के लिए आदेश नहीं दिया जा सकता है। दरअसल, शिवलिंगनुमा आकृति मिलने के बाद वजूखाने को सील किया गया था।

Tagged now survey will be conducted for five hours only... Report to be submitted in court by 3rd November Timing of ASI survey changed in Gyanvapi

Post navigation

Ayodhya Ramleela: बीजेपी MP रवि किशन ने केवट की भूमिका में बांधा समां, राम मंदिर पर कही ये बड़ी बात
Minor Rape Case: बच्ची से दुष्कर्म केस में 68 वर्षीय शख्स दोषी करार, 20 साल की सजा

Related Posts

LPG Price Hike : उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, गैस सिलेंडर के दाम में हुई ₹62.50 बढ़ोत्तरी

2026-10-01 Dr. Anil Tripathi

UPSC के 100 साल पूरे : पीएम मोदी बोले- ‘सरकार माई-बाप नहीं, नागरिक देवो भव है यूपीएससी के नए दौर का मंत्र

2026-10-01 Dr. Anil Tripathi

1 अक्टूबर से नए नियम: घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में राहत, छठ-दिवाली से पहले विमान ईधन 13% महंगा; जान लें क्या बदल रहा और क्या नहीं

2026-10-01 Dr. Anil Tripathi

Latest News

  • 2 वर्षीय पत्रकारिता के डिग्री कोर्स M.A. IN JOURNALISM AND MASS COMMUNICATION (MJMC) में सीधे प्रवेश लखनऊ में

    2025-08-252025-08-25 Dr. Ajay Shukla
  • Journalism में admission लेना हो तो Lucknow के इस Media College में ही प्रवेश लें

    2023-07-032023-07-03 Dr. Ajay Shukla
  • नगर निगम कार्यकारिणी ने पुनरीक्षित बजट 2026-27 को दी मंजूरी, सड़क-सफाई और अवस्थापना कार्यों पर रहेगा जोर

    2026-10-01 Dr. Ajay Shukla
  • वरिष्ठजनों का अनुभव और आशीर्वाद समाज की सबसे बड़ी शक्ति : डॉ. राजेश्वर सिंह

    2026-10-01 Dr. Ajay Shukla
  • सई नदी के बढ़ते जलस्तर से बनी के कई गांव प्रभावित, डीएम विशाख जी और एसडीएम अभिषेक सिंह ने किया निरीक्षण

    2026-10-012026-10-01 Dr. Ajay Shukla
  • “फैसला हुआ, इंसाफ अभी बाकी”, सौरभ के परिवार ने मांगी मुस्कान-साहिल के लिए फांसी; किसने क्या कहा?

    2026-10-01 Dr. Anil Tripathi
  • इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यूपी पुलिस SI भर्ती 2025 के नियुक्ति पत्र जारी करने पर रोक लगाई

    2026-10-01 Dr. Anil Tripathi
  • हुक्का बारों पर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, 265 रेस्टोरेंट-कैफे में छापेमारी, 5 पर मुकदमा और 25 गिरफ्तार

    2026-10-01 Dr. Anil Tripathi
  • LPG Price Hike : उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, गैस सिलेंडर के दाम में हुई ₹62.50 बढ़ोत्तरी

    2026-10-01 Dr. Anil Tripathi
  • Hardoi News : सपा नेता शराफत अली के बयान पर बवाल, महिलाओं ने फूंका पुतला; गिरफ्तारी की मांग

    2026-10-01 Dr. Anil Tripathi
  • UPSC के 100 साल पूरे : पीएम मोदी बोले- ‘सरकार माई-बाप नहीं, नागरिक देवो भव है यूपीएससी के नए दौर का मंत्र

    2026-10-01 Dr. Anil Tripathi
  • Shahjahanpur News : खुदागंज में डबल मर्डर से सनसनी, आश्रम में मिलीं दो साधुओं की अधजली लाशें; जांच में जुटी पुलिस

    2026-10-01 Dr. Anil Tripathi
  • PNG कनेक्शन नहीं लिया तो 90 दिन बाद रिफिलिंग पर लग सकता है ब्रेक, रडार पर 363 उपभोक्ता

    2026-10-01 Dr. Anil Tripathi
  • अखिलेश यादव के कृष्ण वाले पोस्टर पर डिप्टी CM ने दी मथुरा जाकर दर्शन की सलाह

    2026-10-01 Dr. Anil Tripathi

About Arya-TV

Arya-TV Address:

Natkur, P.O. Chandrawal Bijnaur Chauraha
Lucknow – 226002
Uttar Pradesh (INDIA).
Email : aryatvup@gmail.com
Editor Arya-TV: +91 9504760000

UP Zone

  • Agra Zone
  • Bareilly Zone
  • Gorakhpur Zone
  • Kanpur Zone
  • Meerut Zone
  • Prayagraj Zone
  • Varanasi Zone

Quick Links

  • International
  • National
  • Lucknow
  • Business
  • Fashion/ Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health /Sanitation
Arya TV All right reserved © 2016-2023
  • Developed By IT FLAIR