आज के समय में फैटी लिवर एक आम समस्या बन चुका है। इस समस्या से कई लोग जूझ रहे हैं। इसकी असल वजह है खराब लाइफस्टाइल, जंक फूड का सेवन, शुगर का ज्यादा इनटेक और फिजिकल एक्टिविटी की कमी इसका सबसे बड़ा कारण है। फैटी लिवर की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि लाइफस्टाइल और खान-पान में कुछ जरूरी बदलाव कर आप फैटी लिवर की समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। मशहूर डॉक्टर शुभम वत्सय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि किन तीन चीजों को डाइट में शामिल कर आप फैटी लिवर से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं वो कौन कौन से फूड्स हैं।
ब्लैक कॉफी – बिना शुगर और बिना दूध के
डॉ शुभम वत्सय का कहना है कि अगर आप फैटी लिवर से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ब्लैक कॉफी को अपनी डेली रूटीन का हिस्सा बना लें। रोजाना ब्लैक कॉफी पीने से लिवर एंजाइम को नॉर्मल करने में मदद मिलती है, साथ ही लिवर फाइब्रोसिस का खतरा भी कम होता है। रोजाना ब्लैक कॉफी पीने से फैटी लिवर कुछ ही दिनों में कम हो जाता है।
हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से भी फैटी लिवर कम करने में मदद मिलती है। पालक में नाइट्रेट्स और पॉलीफेनॉल्स होते हैं, जो लिवर में जमा फैट को कम करने का काम करते हैं।
ब्रोकली
ब्रोकली का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। फैटी लिवर होने पर इसका सेवन करने से इससे छुटकारा मिल सकता है। डॉ शुभम के अनुसार इसमें सल्फोराफेन होता है, जो लिवर को नेचुरली प्रोटेक्ट करता है
इन बातों का रखें ध्यान
डॉ. शुभम के अनुसार सैल्मन या सार्डिन जैसी फैटी फिश भी लिवर के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड्स लिवर की सूजन और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही फैटी लिवर वाले मरीजों को शुगर इनटेक का भी खास ध्यान रखना चाहिए। वहीं और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स भी फैटी लिवर का कारण बन सकते हैं। ऐसे में इनसे भी दूरी बना लें।
