Skip to content
Tuesday, September 01, 2026
Arya TV

Arya TV

arya tv banner
  • International
  • National
  • UP
    • Agra Zone
    • Bareilly Zone
    • Gorakhpur Zone
    • Kanpur Zone
    • Meerut Zone
    • Prayagraj Zone
    • Varanasi Zone
  • Lucknow
  • Business
  • Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health

2023-24 की पहली तिमाही में भारत का चालू खाता घटकर आधा हुआ

Business
2023-09-282023-09-28 Ajay Gautam

(www.arya-tv.com) रिजर्व बैंक ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में भारत का चालू खाता घाटा कम होकर 9.2 अरब डॉलर हो गया है, जो कि भारत की कुल जीडीपी का 1.1 प्रतिशत है। बता दें कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में भारत का चालू खाता घाटा 17.9 अरब डॉलर था, जो कि भारत की जीडीपी का 2.1 प्रतिशत था।

हालांकि चालू खाता घाटा पिछली तिमाही के मुकाबले यह ज्यादा है। पिछली तिमाही में चालू खाता घाटा 1.3 अरब डॉलर था, जो कि जीडीपी का 0.2 प्रतिशत था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अप्रैल जून तिमाही में बढ़ते व्यापार घाटे और नेट सर्विसेज में कम सरप्लस के साथ ही प्राइवेट ट्रांसफर रिसीट में कमी के कारण चालू खाते में पिछली तिमाही के मुकाबले उछाल आया है। प्राइवेट ट्रांसफर रिसीट का एक बड़ा हिस्सा विदेशों में काम करने वाले भारतीयों द्वारा देश में भेजे जाने वाले पैसे से आता है।

आर्थिक विशेषज्ञों का कहना है कि पिछली तिमाही के मुकाबले यह बढ़ोतरी उम्मीद के मुताबिक ही है। विशेषज्ञों का ये भी कहना है कि बिगड़ते ट्रेड बैलेंस, तेल की बढ़ती कीमतों और आयात में बढ़ोतरी की वजह से अभी चालू खाता घाटे के और बढ़ने की आशंका है।

बता दें कि चालू खाता घाटा तब होता है जब आयात की गई वस्तुओं, सेवाओं और निवेश का मूल्य, निर्यात से ज्यादा होता है। चालू खाता घाटा किसी भी देश की मुद्रा को कमजोर कर सकता है और आयात को महंगा कर सकता है। इसका अर्थव्यवस्था में महंगाई को बढ़ाने में अहम योगदान होता है।

वित्तीय वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में भारत का चालू खाता घाटा 16.8 अरब डॉलर था, वहीं वित्तीय वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में यह 13.4 अरब डॉलर था। बीते दिनों में सेवा आधारित व्यापार में उछाल की वजह से चालू खाता घाटे में कमी आई है।

Tagged Financial Year 2023-24 India Current Account Deficit India's current account deficit India's current account in the first quarter India's GDP Reserve Bank Total GDP of India

Post navigation

48 की रवीना टंडन और 18 साल की राशा को देख फैंस कंफ्यूज, बोले- यार मम्मी को क्रश बनाऊं या बेटी को
टमाटर सस्ता हुआ तो कच्चा तेल बढ़ने लगा, जानिए भारत पर इसका क्या असर होगा

Related Posts

विदेशी बाजार में देसी कंपनियों की धूम, अपना सामान बेचकर भारत ले आए 1 लाख करोड़ रुपये!

2026-08-26 Dr. Anil Tripathi

दिल्ली में आधी होंगी प्याज की कीमतें, सरकार ने बना लिया ये बड़ा प्लान

2026-08-26 Dr. Anil Tripathi

चीनी के दाम अचानक क्यों बढ़े? एथेनॉल को लेकर शुरू हुई बहस के बीच सरकार ने दिया जवाब

2026-08-22 Dr. Anil Tripathi

Latest News

  • 2 वर्षीय पत्रकारिता के डिग्री कोर्स M.A. IN JOURNALISM AND MASS COMMUNICATION (MJMC) में सीधे प्रवेश लखनऊ में

    2025-08-252025-08-25 Dr. Ajay Shukla
  • Journalism में admission लेना हो तो Lucknow के इस Media College में ही प्रवेश लें

    2023-07-032023-07-03 Dr. Ajay Shukla
  • लखनऊ के सरकारी अस्पतालों में 6 साल से बेबी स्क्रिनिंग ठप, हर महीने 5 हजार तक बच्चे बिना जांच लौट रहे घर

    2026-09-01 Dr. Anil Tripathi
  • कौशांबी में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 11 की मौत… मुख्य आरोपी नौशाद एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

    2026-09-01 Dr. Anil Tripathi
  • बीजेपी पार्षद ने पार्क पर कब्जा कर खोल दिया कार्यालय! हाईकोर्ट ने दिया सख्त आदेश

    2026-09-01 Dr. Anil Tripathi
  • लखनऊ में आज से बदलेगा ट्रैफिक रूट, विक्रमादित्य मार्ग पर आरओबी निर्माण के चलते डायवर्जन लागू

    2026-09-01 Dr. Anil Tripathi
  • लखनऊ : भाई ने बयां किया बहन का दर्द, तो CM ने तत्काल लोहिया संस्थान भेजकर शुरू कराया इलाज

    2026-09-01 Dr. Anil Tripathi
  • बाराबंकी : बैंक कर्मचारी पर भरोसा करना पड़ा भारी, क्रेडिट कार्ड से 17.47 लाख निकाले, 4.25 लाख लौटाकर बोला अब नहीं दूंगा

    2026-09-01 Dr. Anil Tripathi
  • “कोई टेस्ट न करे तो अच्छा रहेगा…” : अपराधियों को अमिताभ यश का कड़ा संदेश

    2026-09-01 Dr. Anil Tripathi
  • Budaun News : नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को पांच साल के कारावास की सजा

    2026-09-01 Dr. Anil Tripathi
  • लूट के एजेंडे को पूरा करने के लिए सत्ता पाना चाहता है विपक्ष: डॉ. दिनेश शर्मा

    2026-08-31 Dr. Ajay Shukla
  • अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज में वित्तीय साक्षरता अभियान का शुभारंभ, छात्राओं को साइबर सुरक्षा का संदेश

    2026-08-31 Dr. Ajay Shukla
  • सुख-दुःख में क्षेत्रवासियों के साथ खड़े नजर आए डॉ. राजेश्वर सिंह, शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात

    2026-08-31 Dr. Ajay Shukla
  • रहीमनगर पड़ियाना में कार्यकर्ता परिवार से आत्मीय संवाद, बच्चों को पढ़ाई के लिए किया प्रोत्साहित

    2026-08-31 Dr. Ajay Shukla

About Arya-TV

Arya-TV Address:

Natkur, P.O. Chandrawal Bijnaur Chauraha
Lucknow – 226002
Uttar Pradesh (INDIA).
Email : aryatvup@gmail.com
Editor Arya-TV: +91 9504760000

UP Zone

  • Agra Zone
  • Bareilly Zone
  • Gorakhpur Zone
  • Kanpur Zone
  • Meerut Zone
  • Prayagraj Zone
  • Varanasi Zone

Quick Links

  • International
  • National
  • Lucknow
  • Business
  • Fashion/ Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health /Sanitation
Arya TV All right reserved © 2016-2023
  • Developed By IT FLAIR