राजेश्वर सिंह ने की मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की

Lucknow
  • राजेश्वर सिंह ने की मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की

(www.arya-tv.com)सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह पार्टी के पदाधिकारियों से मिले। दरोगा खेड़ा के श्री पैराडाइज में विधायक ने सरोजनीनगर मंडल व खुशहालगंज मंडल के पार्टी पदाधिकारियों संग बैठक की। यहां पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया, डॉ. सिंह ने भी हर पदाधिकारी से भेंट की।

इस दौरान पार्टी को मजबूत करने व सामाजिक-राजनीतिक जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक रणनीति तैयार की गई। कार्यक्रम के उपरांत विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा आयोजित भोज में सभी ने रात्रिभोज भी किया।