लखनऊ में धूमधाम से मनाया गया राजनाथ सिंह का जन्मदिन:मंदिरों में सुंदरकांड का पाठ

# ## Lucknow

(www.arya-tv.com) लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में जन्मदिन पर सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। वहीं गुरुद्वारों में अरदास की गई।कार्यकर्ताओं ने मजारों पर चादर चढ़ाकर रक्षा मंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की दुआ मांगी।

लखनऊ महानगर की ओर से आयोजित सुंदरकांड पाठ में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक शामिल हुए। उन्होंने हनुमान सेतु मंदिर में भगवान को 51 किलो लड्डू का भोग लगाया। वही राजनाथ सिंह के बेटे और प्रदेश महामंत्री एवं विधायक पंकज सिंह, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने 151 कमल के फूल की माला हनुमानजी को अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा,सुषमा खर्कवाल ,भाजपा नेता नीरज सिंह ने मंदिर में पूजा अर्चना आरती की और रक्षा मंत्री की लंबी उम्र के लिए ईश्वर से कामना की।

दिनेश शर्मा ने बच्चों के बीच मनाया राजनाथ का जन्मदिन

उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा व मध्य विधानसभा उपविजेता रजनीश गुप्ता ने लखनऊ ऐशबाग में स्थित आशा विहार मैरिज लॉन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी का जन्मदिन बच्चों व कार्यकर्ताओं के बीच मनाया।इस अवसर पर डॉ दिनेश शर्मा ने बताया की कि अटल जी ने जो सपना लखनऊ के लिए देखा था उसे रक्षामंत्री साकार कर रहे हैं। उन्होंने सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया है। लखनऊ में विकास कार्यों को अधिक गति देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भारत को रक्षा क्षेत्र में मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं।

विधायक नीरज बोरा ने अनाथालय के बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

विधायक नीरज बोरा व युवा नेता नीरज सिंह ने अलीगंज स्थित श्री राम औद्योगिक अनाथालय में अनाथ बच्चों के बीच दीप प्रज्वलित कर केक काटते हुए बड़े धूमधाम से उनका जन्मदिन मनाया। जनप्रतिनिधियों को देखकर बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस अवसर पर लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी , मंडल अध्यक्ष कार्यकर्ता उपस्थिति रहे। तो वही युवा मोर्चा के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह व कार्यकर्ताओं के द्वारा हजरतगंज स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ कराया गया।

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा और किसान मोर्चा ने भी मनाया जन्मदिन

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शादाब आलम व कार्यकर्ताओं ने हजरत कासिम शहीद दरगाह दिलकुशा कैंट में चादर चढ़ा कर रक्षा मंत्री जी के लंबी उम्र के लिए दुआ मांगी और गरीबों में मिठाई वितरण की गई।

किसान मोर्चा के संयोजक प्रमोद सिंह ने राखी पार्क अंसल एपीआई सुल्तानपुर रोड कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ जनों के साथ पर वृक्षारोपण किया। महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता नेगी, रीना चौरसिया द्वारा अनाथ आश्रम में मिठाई व फल वितरित किया।