(www.arya-tv.com) बरेली में 52 साल की महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। आज महिला का शव शाही थाना क्षेत्र क आनंदपुर स्थित गांव के जंगल में मिला। महिला का शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर मीरगंज थाना इंस्पेक्टर और एसपी देहात भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने प्रथम दृष्टा गला दबाकर हत्या होना माना है।
बृहस्पतिवार को गई थी चारा लेने
बरेली के शाही थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव निवासी नत्थूराम की दो साल पहले मौत हो चुकी है। नत्थूराम की पत्नी प्रेमवती (52 साल) अपने तीन बेटों के साथ गांव में रह रही थी। बृहस्पतिवार दोपहर को महिला अपने घर से करीब 500 मीटर दूर जंगल में चारा लेने गई थी। महिला एक बार चारे की गड्डी ले आई थी, उसके बाद दोबारा से गई। उसके बाद महिला घर नहीं लौटी। महिला के बेटे और अन्य लोगों ने काफी तलाशा, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं लगा। रात तक परिजनों ने अपनी रिश्तेदारी में भी कॉल की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
आज ईंख के खेत में महिला महिला का शव
आज सुबह से परिजन और आसपास के लोग महिला को फिर से तलाश रहे थे। जहां 40 साल के व्यक्ति ने महिला का शव देखकर शोर मचाया। परिजनों ने देखा तो महिला का शव ईंख के खेत में पड़ा हुआ था। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर शाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। जिसके बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर जांच करने पहुंची।
गला दबाकर की गई हत्या
महिला का गला फूली हुई हालत में मिला, जहां गले पर निशान भी मिले हैं। गले में महिला की धोती भी गले में लिपटी हुई मिली है, ऐसे में पुलिस और ग्रामीणों को अंदेशा है कि धोती की गला दबाकर हत्या की है। महिला के कपड़े भी हल्के से अस्त व्यस्त हालत में मिले हैं। ऐसे में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिवार ने किसी रंजिश से भी इनकार किया है।
गांवों के लोगों से पूछताछ में जुटी पुलिस
प्रेमवती की हत्या के मामले में पुलिस आसपास के किसानों से भी जानकारी ले रही है। क्योंकि दिन में करीब 2 बजे महिला दूसरी बार चारा लेने गई थी। उस समय रास्ते में महिला को किसी ने नहीं देखा। जिस स्थान पर चारा काटा था, वहां से महिला का शव अलग खेत में मिला है।
एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल का कहना है महिला बृहस्पतिवार को खेत पर गई थी। आज उसका शव खेत में मिला है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।