Skip to content
Tuesday, October 13, 2026
Arya TV

Arya TV

arya tv banner
  • International
  • National
  • UP
    • Agra Zone
    • Bareilly Zone
    • Gorakhpur Zone
    • Kanpur Zone
    • Meerut Zone
    • Prayagraj Zone
    • Varanasi Zone
  • Lucknow
  • Business
  • Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health

यूपी निकाय चुनाव का रास्ता साफ, मुख्यमंत्री योगी को सौंपी गई रिपोर्ट

UP
2023-03-102023-03-10 पंडित बृजेश कुमार मिश्रा

(www.arya-tv.com) उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ओबीसी को हिस्सेदारी देने के लिए बने आयोग ने अपनी सर्वे रिपोर्ट समय से पहले ही गुरुवार की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप दी।

मुख्यमंत्री ने इसे मंजूरी देने के लिए शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर निकाय चुनाव में सीटों के आरक्षण में पिछड़ों की हिस्सेदारी नए सिरे से तय की जाएगी। आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति राम अवतार सिंह की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय टीम ने 350 पेज की रिपोर्ट सौंपी है।

उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने 28 दिसंबर 2022 को गठन के बाद प्रदेश के सभी 75 जिलों में सर्वे का काम शुरू कर दो माह दस दिन में पूरा किया। हाईकोर्ट के आदेश पर गठित आयोग ने जिलों में जाकर ओबीसी के आंकड़ों का मिलान किया।

कुछ जिलों में आंकड़ों के मिलान में खामियां भी पाई गईं, जिसे स्थानीय स्तर पर ठीक कराया गया। आयोग ने प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात को गुरुवार को अपनी रिपोर्ट सौंपी। मुख्यमंत्री के समक्ष उन्होंने आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों के साथ जाकर इससे अवगत कराया।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट को रखा जाएगा। कैबिनेट से मंजूरी के बाद इसकी जानकारी सुप्रीम कोर्ट को देते हुए यूपी में निकाय चुनाव कराने की अनुमति मांगी जाएगी।

सूत्रों ने बताया कि आयोग की रिपोर्ट के आधार पर सीटों के आरक्षण में बड़ा उलटफेर होगा। नगर विकास विभाग ट्रिपल टेस्ट के आधार पर मेयर व अध्यक्ष की सीटों का नए सिरे से आरक्षण करेगा। सूत्रों का कहना है कि अनारक्षित कई सीटें ओबीसी के खाते में जा सकती हैं।

सरकार जाएगी सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने निकाय चुनाव में पिछड़ों की हिस्सेदारी तय करने के लिए आयोग को सर्वे के लिए 31 मार्च 2023 तक का समय दिया है, लेकिन यह काम इससे पहले ही पूरा हो गया है। सूत्रों का कहना है कि राज्य सरकार आयोग की रिपोर्ट इसी माह सुप्रीम कोर्ट में रखने और चुनाव कराने की अनुमति मांगेगी।

सुप्रीम कोर्ट से अनुमति मिलते ही मेयर व अध्यक्ष की सीटों के आरक्षण काम शुरू करा दिया जाएगा। मार्च के अंत तक सीटों के आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी करते हुए इस पर आपत्तियां ली जाएंगी, जिससे इसे अंतिम रूप दिया जा सके।

अप्रैल में चुनाव की तैयारी
नगर विकास विभाग अप्रैल में निकाय चुनाव कराना चाहता है। इसको लेकर अंदर खाने में तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। अप्रैल के पहले हफ्ते तक निकाय चुनाव के लिए अधिसूचना जारी करने की तैयारी है, जिससे चुनावी प्रक्रिया मई के पहले हफ्ते तक पूरी करा ली जाए।

Tagged body elections Chief Minister Yogi Chief Minister Yogi news Clear the way for UP body elections cm yogi report submitted to Chief Minister Yogi निकाय चुनाव निकाय चुनाव news

Post navigation

भारत-ऑस्ट्रेलिया चौथे टेस्ट सीरीज का दूसरा दिन, ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान की मां का निधन
होली पर डीजे के विवाद ने ली अधेड की जान:देर रात डीजे के विवाद को लेकर हुई मारपीट

Related Posts

Auraiya News: अछल्दा में डेढ़ घंटे बंद रहा रेलवे फाटक, एंबुलेंस और नौकरीपेशा लोग फंसे; बजता रहा हूटर

2026-10-12 Dr. Anil Tripathi

यूपी पुलिस भर्ती: 15 पूर्व सैनिकों को हाईकोर्ट से राहत, PET में शामिल होने की मिली अनुमति

2026-10-122026-10-12 Dr. Anil Tripathi

पहले दिन रविवार को भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा

2026-10-122026-10-12 Dr. Anil Tripathi

Latest News

  • 2 वर्षीय पत्रकारिता के डिग्री कोर्स M.A. IN JOURNALISM AND MASS COMMUNICATION (MJMC) में सीधे प्रवेश लखनऊ में

    2025-08-252025-08-25 Dr. Ajay Shukla
  • Journalism में admission लेना हो तो Lucknow के इस Media College में ही प्रवेश लें

    2023-07-032023-07-03 Dr. Ajay Shukla
  • Auraiya News: अछल्दा में डेढ़ घंटे बंद रहा रेलवे फाटक, एंबुलेंस और नौकरीपेशा लोग फंसे; बजता रहा हूटर

    2026-10-12 Dr. Anil Tripathi
  • CJI सूर्यकांत ने विपक्ष को मिलने का समय देने से किया इनकार, जानें क्या बताई वजह

    2026-10-12 Dr. Anil Tripathi
  • Electricity Theft: सुबह 5 बजे बनभूलपुरा में छापा, बिजली चोरी पर ऊर्जा निगम का शिकंजा; 102 उपभोक्ताओं पर कार्रवाई

    2026-10-12 Dr. Anil Tripathi
  • Arshdeep Singh ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, Tim Southee को पछाड़कर T20 में रचा इतिहास

    2026-10-12 Dr. Anil Tripathi
  • कानपुर नगर निगम में अब चूने की गुणवत्ता पर घमासान, 20 साल से मिलावटी सप्लाई का आरोप

    2026-10-12 Dr. Anil Tripathi
  • 11 दिन में एक करोड़ की किताबें बिकीं, आखिरी दिन भी पाठकों से गुलजार रहा राष्ट्रीय पुस्तक मेला

    2026-10-12 Dr. Anil Tripathi
  • यूपी पुलिस भर्ती: 15 पूर्व सैनिकों को हाईकोर्ट से राहत, PET में शामिल होने की मिली अनुमति

    2026-10-122026-10-12 Dr. Anil Tripathi
  • बरेली मंडल में बढ़ता हेपेटाइटिस का खतरा, वायरल लोड जांच के लिए अस्पतालों में किट तक नहीं, भटकते मरीज

    2026-10-12 Dr. Anil Tripathi
  • Weather: दिल्ली-NCR में बारिश से बदला मौसम, कई इलाकों में भरा पानी, जानिए यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

    2026-10-12 Dr. Anil Tripathi
  • भारत दौरे पर अमेरिका के 7 शहरों के मेयर, दिल्ली से मुंबई तक होगा दौरा

    2026-10-12 Dr. Anil Tripathi
  • बंगला साहिब गुरुद्वारे में हंगामे पर FIR, केजरीवाल समेत AAP नेताओं पर शिकायत के बाद पुलिस जांच शुरू

    2026-10-12 Dr. Anil Tripathi
  • Kanpur News: नवरात्र में मंदिरों की सुरक्षा पर DM की नजर, तपेश्वरी और बारादेवी में परखी व्यवस्थाएं

    2026-10-12 Dr. Anil Tripathi

About Arya-TV

Arya-TV Address:

Natkur, P.O. Chandrawal Bijnaur Chauraha
Lucknow – 226002
Uttar Pradesh (INDIA).
Email : aryatvup@gmail.com
Editor Arya-TV: +91 9504760000

UP Zone

  • Agra Zone
  • Bareilly Zone
  • Gorakhpur Zone
  • Kanpur Zone
  • Meerut Zone
  • Prayagraj Zone
  • Varanasi Zone

Quick Links

  • International
  • National
  • Lucknow
  • Business
  • Fashion/ Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health /Sanitation
Arya TV All right reserved © 2016-2023
  • Developed By IT FLAIR