Skip to content
Sunday, November 22, 2026
Arya TV

Arya TV

arya tv banner
  • International
  • National
  • UP
    • Agra Zone
    • Bareilly Zone
    • Gorakhpur Zone
    • Kanpur Zone
    • Meerut Zone
    • Prayagraj Zone
    • Varanasi Zone
  • Lucknow
  • Business
  • Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health

यूपी निकाय चुनाव का रास्ता साफ, मुख्यमंत्री योगी को सौंपी गई रिपोर्ट

UP
2023-03-102023-03-10 पंडित बृजेश कुमार मिश्रा

(www.arya-tv.com) उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ओबीसी को हिस्सेदारी देने के लिए बने आयोग ने अपनी सर्वे रिपोर्ट समय से पहले ही गुरुवार की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप दी।

मुख्यमंत्री ने इसे मंजूरी देने के लिए शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर निकाय चुनाव में सीटों के आरक्षण में पिछड़ों की हिस्सेदारी नए सिरे से तय की जाएगी। आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति राम अवतार सिंह की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय टीम ने 350 पेज की रिपोर्ट सौंपी है।

उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने 28 दिसंबर 2022 को गठन के बाद प्रदेश के सभी 75 जिलों में सर्वे का काम शुरू कर दो माह दस दिन में पूरा किया। हाईकोर्ट के आदेश पर गठित आयोग ने जिलों में जाकर ओबीसी के आंकड़ों का मिलान किया।

कुछ जिलों में आंकड़ों के मिलान में खामियां भी पाई गईं, जिसे स्थानीय स्तर पर ठीक कराया गया। आयोग ने प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात को गुरुवार को अपनी रिपोर्ट सौंपी। मुख्यमंत्री के समक्ष उन्होंने आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों के साथ जाकर इससे अवगत कराया।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट को रखा जाएगा। कैबिनेट से मंजूरी के बाद इसकी जानकारी सुप्रीम कोर्ट को देते हुए यूपी में निकाय चुनाव कराने की अनुमति मांगी जाएगी।

सूत्रों ने बताया कि आयोग की रिपोर्ट के आधार पर सीटों के आरक्षण में बड़ा उलटफेर होगा। नगर विकास विभाग ट्रिपल टेस्ट के आधार पर मेयर व अध्यक्ष की सीटों का नए सिरे से आरक्षण करेगा। सूत्रों का कहना है कि अनारक्षित कई सीटें ओबीसी के खाते में जा सकती हैं।

सरकार जाएगी सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने निकाय चुनाव में पिछड़ों की हिस्सेदारी तय करने के लिए आयोग को सर्वे के लिए 31 मार्च 2023 तक का समय दिया है, लेकिन यह काम इससे पहले ही पूरा हो गया है। सूत्रों का कहना है कि राज्य सरकार आयोग की रिपोर्ट इसी माह सुप्रीम कोर्ट में रखने और चुनाव कराने की अनुमति मांगेगी।

सुप्रीम कोर्ट से अनुमति मिलते ही मेयर व अध्यक्ष की सीटों के आरक्षण काम शुरू करा दिया जाएगा। मार्च के अंत तक सीटों के आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी करते हुए इस पर आपत्तियां ली जाएंगी, जिससे इसे अंतिम रूप दिया जा सके।

अप्रैल में चुनाव की तैयारी
नगर विकास विभाग अप्रैल में निकाय चुनाव कराना चाहता है। इसको लेकर अंदर खाने में तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। अप्रैल के पहले हफ्ते तक निकाय चुनाव के लिए अधिसूचना जारी करने की तैयारी है, जिससे चुनावी प्रक्रिया मई के पहले हफ्ते तक पूरी करा ली जाए।

Tagged body elections Chief Minister Yogi Chief Minister Yogi news Clear the way for UP body elections cm yogi report submitted to Chief Minister Yogi निकाय चुनाव निकाय चुनाव news

Post navigation

भारत-ऑस्ट्रेलिया चौथे टेस्ट सीरीज का दूसरा दिन, ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान की मां का निधन
होली पर डीजे के विवाद ने ली अधेड की जान:देर रात डीजे के विवाद को लेकर हुई मारपीट

Related Posts

CM Yogi Mother Death: मां को अंतिम विदाई देते वक्त छलक पड़े CM योगी के आंसू, पंचूर में भावुक कर गया बेटे का दर्द

2026-11-21 Dr. Anil Tripathi

Ramnagar Tiger Attack: जबड़े में दबाकर महिला को घसीट रहा था बाघ, पति ने नहीं हारी हिम्मत, मौत के मुंह से छीन ली जिंदगी

2026-11-21 Dr. Anil Tripathi

जमीन के लिए बन गए एक-दूसरे के दुश्मन, थाने में बचपन याद आया तो फूट-फूटकर रोए दोनों भाई

2026-11-21 Dr. Anil Tripathi

Latest News

  • 2 वर्षीय पत्रकारिता के डिग्री कोर्स M.A. IN JOURNALISM AND MASS COMMUNICATION (MJMC) में सीधे प्रवेश लखनऊ में

    2025-08-252025-08-25 Dr. Ajay Shukla
  • Journalism में admission लेना हो तो Lucknow के इस Media College में ही प्रवेश लें

    2023-07-032023-07-03 Dr. Ajay Shukla
  • डॉ. राजेश्वर सिंह : योगी सरकार में समृद्धि और सामर्थ्य के राजमार्ग बने एक्सप्रेसवे, यूपी विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा का नया पावरहाउस

    2026-11-22 Dr. Ajay Shukla
  • तरणतारण में ASI की हत्या मामले में एक्शन, मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया शूटर हरप्रीत; लड़की के साथ आया था होटल

    2026-11-21 Dr. Anil Tripathi
  • बरेली RTO को मिला अपना कार्यालय, मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया उद्घाटन

    2026-11-21 Dr. Anil Tripathi
  • CM Yogi Mother Death: मां को अंतिम विदाई देते वक्त छलक पड़े CM योगी के आंसू, पंचूर में भावुक कर गया बेटे का दर्द

    2026-11-21 Dr. Anil Tripathi
  • Ramnagar Tiger Attack: जबड़े में दबाकर महिला को घसीट रहा था बाघ, पति ने नहीं हारी हिम्मत, मौत के मुंह से छीन ली जिंदगी

    2026-11-21 Dr. Anil Tripathi
  • यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर भाजपा उतारेगी महिला विस्तारक, आठ राज्यों से पहुंचीं कार्यकर्ता

    2026-11-21 Dr. Anil Tripathi
  • नरेन्द्र मोदी वैशाली में 34,470 करोड़ की परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत, गंगा नदी पर बने छह लेन नीतीश सेतु का भी होगा लोकार्पण

    2026-11-21 Dr. Anil Tripathi
  • पेरू में सुबह-सुबह भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर पैमाने पर मापी गई 6.7 की तीव्रता, मचा हड़कंप

    2026-11-21 Dr. Anil Tripathi
  • डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय इकोनॉमी की तारीफ की, अपने ही देश के फेड रिजर्व पर साधा निशाना

    2026-11-21 Dr. Anil Tripathi
  • जमीन के लिए बन गए एक-दूसरे के दुश्मन, थाने में बचपन याद आया तो फूट-फूटकर रोए दोनों भाई

    2026-11-21 Dr. Anil Tripathi
  • मां जैसी दौलत कहां किसी के पास होती है, आजम खान ने CM योगी की माताजी के निधन पर जताया दुख

    2026-11-21 Dr. Anil Tripathi
  • महिला वोटर्स पर बीजेपी की नजर, सभी 403 सीटों पर महिला मोर्चे की नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी

    2026-11-21 Dr. Anil Tripathi

About Arya-TV

Arya-TV Address:

Natkur, P.O. Chandrawal Bijnaur Chauraha
Lucknow – 226002
Uttar Pradesh (INDIA).
Email : aryatvup@gmail.com
Editor Arya-TV: +91 9504760000

UP Zone

  • Agra Zone
  • Bareilly Zone
  • Gorakhpur Zone
  • Kanpur Zone
  • Meerut Zone
  • Prayagraj Zone
  • Varanasi Zone

Quick Links

  • International
  • National
  • Lucknow
  • Business
  • Fashion/ Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health /Sanitation
Arya TV All right reserved © 2016-2023
  • Developed By IT FLAIR