Skip to content
Wednesday, November 04, 2026
Arya TV

Arya TV

arya tv banner
  • International
  • National
  • UP
    • Agra Zone
    • Bareilly Zone
    • Gorakhpur Zone
    • Kanpur Zone
    • Meerut Zone
    • Prayagraj Zone
    • Varanasi Zone
  • Lucknow
  • Business
  • Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health

बंद सूर्यांश के बैंक खाते से 83.98 लाख की रकम पार, कानपुर का सातिर साइबर फ्रॉड

Kanpur Zone
2022-02-15 Arya Tv Desk

कानपुर (www.arya-tv.com) पत्नी आंचल खरबंदा की संदिग्ध हालातों में मौत के मामले में जेल में बंद रसोई मसाला कारोबारी सूर्यांश खरबंदा की कंपनी के खाते से 83.98 लाख रुपये निकल गए। कंपनी के अकाउंटेंट ने थाना नजीराबाद में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। साइबर ठगों ने यह धनराशि कई बार में चेक व एटीएम कार्ड के माध्यम से निकाली। आरोप है कि जिस तरह से पैसे निकाले गए, उसमें बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका है।

रसोई मसाला के कारोबारी सूर्यांश खरबंदा को पुलिस ने 20 नवंबर, 2021 को पत्नी आंचल की मौत के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सूर्यांश की मां निशा खरबंदा भी इस मामले में जेल में बंद हैं और वर्तमान में इलाज के चलते एलएलआर अस्पताल (हैलट) में भर्ती है। सूर्यांश की मेसर्स आक्सो इंपैक्स के नाम से कंपनी है। कंपनी के अकाउंटेंट बेनाझाबर निवासी रमेश शुक्ला की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे के मुताबिक, कंपनी का एडवांटेज करंट स्कीम के तहत बैंक आफ बड़ौदा की अशोक नगर शाखा में खाता है।

सूर्यांश के जेल जाने से पहले 20 नवंबर, 2021 को इस बैंक खाते में 1.15 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि थी। 11 फरवरी को कंपनी के कार्यालय में आइसीआइसीआइ बैंक के ओवरड्राफ्ट विभाग के कर्मचारी प्रशांत कुमार आए। प्रशांत ने जानकारी दी कि पिछले दिनों कंपनी के बैंक आफ बड़ौदा और आइसीआइसीआइ बैंक अकाउंट से जमकर पैसा निकाला जा रहा है। इसके बाद जब पड़ताल शुरू की तो सामने आया कि साइबर ठगों ने बैंक आफ बड़ौदा की चेक व एटीएम कार्ड के माध्यम से 83.98 लाख रुपये निकाल लिए हैं।

आइसीआइसीआइ बैंक भी सवालों के घेरे में : अकाउंटेंट के मुताबिक, चेक से लाखों रुपयों को सूर्यांश खरबंदा के आइसीआइसीआइ बैंक के व्यक्तिगत खाते में डाला गया और बाद में एटीएम कार्ड का प्रयोग करते हुए पैसा निकाला गया। सूर्यांश ने इस बैंक खाते के लिए एटीएम कार्ड लिया नहीं था। एटीएम कार्ड सूर्यांश के जेल जाने के बाद निर्गत हुआ। घर के पते पर एटीएम कार्ड नहीं आया।

सीसीटीवी खोलेगा लाखों की धोखाधड़ी का राज : एटीएम कार्ड से निकाले गए रुपये को लेकर अकाउंटेंट ने पुलिस से निवेदन किया है कि वहां के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएं, जहां से पैसे निकाले गए हैं। सीसीटीवी फुटेज में पैसा निकालने वाला जरूर कैद हुआ होगा। इस लिहाज से सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कराने का अनुरोध भी पुलिस से किया गया है।

यह उठ रहे सवाल

-ठगी का यह सारा खेल कैसे हुआ?

-क्या आइसीआइसीआइ बैंक के कर्मचारी भी मिले थे?

– क्या साइबर ठगों ने डुप्लीकेट सिम कार्ड निकालकर एटीएम कार्ड लिया?

– अगर एटीएम कार्ड जारी हुआ तो साइबर ठगों के हाथ में कैसे पहुंच गया?

– चेक से 83 लाख लाख रुपये सूर्यांश के आइसीआइसीआइ बैंक खाते में डाले गए और बाद में एटीएम कार्ड का प्रयोग करके नकदी निकाली कैसे निकाल ली गई?

-मामला बेहद गंभीर है। कंपनी के अकाउंटेंट की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

Tagged 83.98 lakh crossed from closed Suryansh's bank account Kanpur's Satir cyber fraud कानपुर का सातिर साइबर फ्रॉड बंद सूर्यांश के बैंक खाते से 83.98 लाख की रकम पार

Post navigation

विजय मिश्रा को मिली नामांकन की अनुमति, जेल से लड़ेंगे चुनाव
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरी हत्या करा सकते हैं:ओमप्रकाश राजभर

Related Posts

नसीम सोलंकी की सीसामऊ सीट पर सपा-BJP में होगी सीधी टक्कर! किसका पलड़ा है भारी?

2026-10-30 Dr. Anil Tripathi

उन्नाव में सड़क हादसा: तेज रफ्तार से मजदूर और छात्र सहित पांच लोगों की मौत

2026-10-30 Dr. Anil Tripathi

हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर की दबंगई! ऑटो चालक पर फायरिंग, स्कॉर्पियो से कुचलने की कोशिश, एफआईआर दर्ज

2026-10-30 Dr. Anil Tripathi

Latest News

  • 2 वर्षीय पत्रकारिता के डिग्री कोर्स M.A. IN JOURNALISM AND MASS COMMUNICATION (MJMC) में सीधे प्रवेश लखनऊ में

    2025-08-252025-08-25 Dr. Ajay Shukla
  • Journalism में admission लेना हो तो Lucknow के इस Media College में ही प्रवेश लें

    2023-07-032023-07-03 Dr. Ajay Shukla
  • लोकतंत्र के नाम पर अराजकता फैलाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं करेगी जनता : डॉ. राजेश्वर सिंह

    2026-11-03 Dr. Ajay Shukla
  • 3000 KM दूर समुद्री लुटेरों को भारतीय नौसेना ने सिखाया सबक, 48 घंटे में बचाई 20 जान

    2026-11-03 Dr. Anil Tripathi
  • ओमान के पास भारतीय कार्गो शिप पर हमला, एक गुजराती नागरिक की मौत; 13 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू

    2026-11-03 Dr. Anil Tripathi
  • Bareilly News: बरेली में पदयात्रा के मंच पर पहुंचे जेपी नड्डा, केशव मौर्य और जयंत चौधरी

    2026-11-03 Dr. Anil Tripathi
  • Cyclone Murasu : आंध्र प्रदेश में चक्रवात का तांडव, 120 की रफ्तार से चली हवाएं; हजारों पेड़ उखड़े, नौकाएं तबाह

    2026-11-03 Dr. Anil Tripathi
  • Sultanpur News: रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, ट्रक के नीचे फंसा बाइक सवार… ड्राइवर ने 500 मीटर तक घिसटा

    2026-11-03 Dr. Anil Tripathi
  • ‘बिग शो’ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आखिरी शो! ग्लेन मैक्सवेल ने लिया संन्यास, 14 साल का सफर खत्म

    2026-11-03 Dr. Anil Tripathi
  • Share Market Today: घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी जारी, 615 अंक उछला सेंसेक्स; निफ्टी 23588 के पार

    2026-11-03 Dr. Anil Tripathi
  • बाबा के दर्शन का बना रहे हैं प्लान? धनतेरस-दिवाली पर काशी विश्वनाथ मंदिर को लेकर आया बड़ा अपडेट

    2026-11-03 Dr. Anil Tripathi
  • Bareilly News: 20 नवंबर से रामगंगा तट पर जुटेंगे श्रद्धालु, चौबारी मेले के प्रबंधन के लिए 12 तक आवेदन

    2026-11-03 Dr. Anil Tripathi
  • Barabanki Deva Mela: देवा मेले में बिजली कनेक्शन के नाम पर वसूली का आरोप, एक CFL के 600 तो डीप फ्रीजर के मांगे जा रहे 6 हजार रुपये

    2026-11-03 Dr. Anil Tripathi
  • नेपाल में लैंडिंग के दौरान हादसा, माउंट एवरेस्ट के पास आपस में टकराये दो हेलिकॉप्टर, विदेशी पर्यटक की मौत

    2026-11-03 Dr. Anil Tripathi

About Arya-TV

Arya-TV Address:

Natkur, P.O. Chandrawal Bijnaur Chauraha
Lucknow – 226002
Uttar Pradesh (INDIA).
Email : aryatvup@gmail.com
Editor Arya-TV: +91 9504760000

UP Zone

  • Agra Zone
  • Bareilly Zone
  • Gorakhpur Zone
  • Kanpur Zone
  • Meerut Zone
  • Prayagraj Zone
  • Varanasi Zone

Quick Links

  • International
  • National
  • Lucknow
  • Business
  • Fashion/ Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health /Sanitation
Arya TV All right reserved © 2016-2023
  • Developed By IT FLAIR