ये सम्मान पाने वाली पहली भारतीय सेलेब बनीं प्रियंका चोपड़ा

Fashion/ Entertainment

बॉलीवुड की देसी गर्ल का सिक्का विदेशों में भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब प्रियंका के नाम पर एक बड़ा सम्मान जुड़ गया है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा माराकेच फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित होने वाली पहली भारतीय सेलेब बन गई हैं।
मोरॉक्को स्थित जेमा एल फना स्क्वायर में आयोजित कार्यक्रम में प्रियंका को सम्मानित किया गया। बता दें कि हाल ही में प्रियंका को यूनिसेफ स्नो फ्लेक बॉल में डैनी काये ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड से नवाजा गया है। ऐसे में लगातार दो खिताब हासिल करने से प्रियंका के फैंस काफी खुश हैं।
इस खास मौके की खुशी प्रियंका ने अपनी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर भी साझा की है। इंस्टाग्राम पर अवॉर्ड सेरेमनी की तस्वीर साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘ आज माराकेच फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित होकर गर्व महसूस कर रही हूं। इस सम्मान के लिए सभी का धन्यवाद।’ तस्वीर में प्रियंका गोल्डन रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं।

बता दें कि इस अवॉर्ड फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा के अलावा अमेरिकन निर्देशक रॉबर्ट रेडफोर्ड, वेटरन फ्रेंच फिल्ममेकर बरट्रैंड तावेर्निएर और तीन दशक से मोरक्कन सिनेमा की स्टार रहीं मूना फत्तेउ को भी सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि जेमा एल फना स्क्वेयर में सम्मानित होने से पहले उन्हें यूनिसेफ स्नो फ्लेक बॉल’ में डैनी काये ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड मिला था।
बात प्रियंका चोपड़ा के फिल्मी करियर की करें तो प्रियंका इस साल फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थीं। फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सर्राफ मुख्य किरदार में थे। वहीं खबरें हैं कि प्रियंका अब कृष की अगली सीरीज में नजर आ सकती हैं।