पंजाबी सिंगर यशइंदर कौर मर्डर केस में तीन लोग गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर

# ## National

लुधियाना पुलिस ने 13 मई 2026 को पंजाबी सिंगर यशइंदर कौर (29 वर्ष) के गन प्वाइंट पर अपहरण और हत्या के बाद 19 मई को नीलो नहर से बरामद हुई उसकी डेडबॉडी के मामले की गुत्थी सुलझाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  जबकि मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा अभी फरार है। पुलिस के मुताबिक, यशइंदर कौर 13 मई की रात अपनी फोर्ड फिगो कार में ग्रॉसरी लेने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। जांच में पता चला कि कनाडा निवासी सुखविंदर सिंह उससे जबरन शादी करना चाहता था, जबकि यशइंदर को पता चल चुका था कि वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।

आरोपियों के पास से पिस्तौल और कारतूस बरामद

आरोपी 8 मई को कनाडा से नेपाल के रास्ते भारत आया और अपने पिता प्रीतम सिंह व साथियों करमजीत सिंह और रविंदर सिंह उर्फ रवि के साथ मिलकर साजिश रची। 13 मई की रात करीब 9 बजे आरोपियों ने यशइंदर को नीलो नहर पुल पर बुलाकर पिस्तौल की नोक पर अगवा किया, फिर गोली मारकर हत्या कर दी और शव नहर में फेंक दिया। आरोपियों ने उसकी कार की नंबर प्लेट तोड़कर कार भी नहर में फेंक दी। पुलिस ने शव और कार बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों से .45 और .30 बोर पिस्तौल समेत जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस को शक है कि सुखविंदर सिंह उर्फ ​​सुखी बरार की शादी ही इस हत्या के पीछे का मुख्य मकसद थी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

DCP जसकीरनजीत सिंह तेजा से यह उम्मीद की जा रही है कि वे इस बात का खुलासा करेंगे कि हत्या की साज़िश की योजना कैसे बनाई गई और उसे कैसे अंजाम दिया गया। इस बीच, यशविंदर कौर के शव को समराला सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है। आज शव का पोस्टमार्टम नहीं किया जाएगा, क्योंकि परिवार वालों ने कहा है कि वे अभी भी चल रही जांच में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।