वर्ल्ड सोशल मीडिया डे आज: दुनिया में 400 करोड़ से ज्यादा लोग सोशल मीडिया पर ऐक्टिव

# ## Technology

(www.arya-tv.com) वर्ल्ड सोशल मीडिया डे हर साल 30 जून को मनाया जाता है। सोशल मीडिया डे पहली बार दुनियाभर में 30 जून 2010 को मनाया गया था। तब से इस दिन को वर्ल्ड सोशल मीडिया डे के रूप में मनाया जाने लगा। 2010 से पहले सोशल मीडिया का बहुत कम लोग यूज किया करते थे। पूरी दुनिया में इसकी जरूरत और ग्लोबल कम्यूनिकेशन में इसके रोल को हाइलाइट करने के लिए वर्ल्ड सोशल मीडिया डे मनाया जाने लगा।

सबसे पहला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म
1997 में दुनिया का सबसे पहले पहला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लॉन्च हुआ था। इसका नाम सिक्सडिग्री था। इस प्लेटफॉर्म को एंड्रयू वेनरिच ने शुरू किया था। साल 2001 में इसके दस लाख से ज्यादा यूजर्स थे। लेकिन फिर भी यह बंद हो गया था।

भारत के 54% लोगों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भरोसा
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस की एक रिसर्च में सामने आया है कि भारत के 54% लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल सही जानकारी के लिए करते हैं। इन प्लेटफॉर्म पर की गई पोस्ट पर यकीन करके शेयर करने वाले 87% लोग का मानना होता है कि वे जो जानकारी सोशल मीडिया से शेयर कर रहे हैं वह सही है। 25 से 44 साल के बीच के करीब 44% यूजर्स सोशल मीडिया पर शेयर की गई जानकारी को सच मानते हैं। वहीं, 55 साल से ऊपर के सिर्फ 12% लोग ऐसे हैं। 55 साल से कम उम्र के ज्यादातर लोग सोशल मीडिया को जानकारी का सही प्लेटफॉर्म मानते हैं। जबकि, 25 से 44 साल के लोगों में 35% लोग ही ऐसा सोचते हैं। वहीं, 55 साल से ऊपर के सिर्फ 13% लोग ही ऐसा सोचते हैं।

आज का सोशल मीडिया
दुनिया के 58.4% लोग (462 करोड़) सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। एक रिसर्च के मुताबिक- 2020 से 2022 तक सोशल मीडिया से 42 करोड़ 40 लाख नए यूजर्स जुडे़। एक साल में यूजर्स में 10.1% का इजाफा हुआ है। सबसे फेवरेट सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक रहा, जिसे 290 करोड़ लोग चलाते हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर यूट्यूब है, जिसे 250 करोड़ लोग चलाते हैे। सोशल नेट वर्किंग साइट्स पर लोगों का डेली यूज भी बढ़ गया है। सोशल मीडिया का यूज करने का समय 1.4% बढ़ गया है। अब लोग सोशल मीडिया का ऐवरेज 2 घंटा 27 मिनट तक यूज करते हैं।

वहीं, भारत के 47% (46 करोड़) से ज्यादा लोग सोशल मीडिया का यूज करते हैं। भारत में सोशल मीडिया के यूजर्स भी 4.2% बढे़ हैं। भारत का सबसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लैटफार्म वॉट्सऐप है, इसका इस्तेमाल 48 करोड़ से ज्यादा लोग करते हैं। वहीं, देश में सोशल मीडिया को यूज करने के समय में भी 4 से 6 घंटे तक बढ़ गया है।