उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक एथेनाॅल उत्पादन करने वाला राज्य बना – मुख्यमंत्री yogi

Lucknow
  • मुख्यमंत्री ने ‘प्रदेश के चीनी उद्योग के 120 वर्ष पूर्ण करने लेने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम’ को सम्बोधित किया

(www.arya-tv.com)लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश केे चीनी उद्योग ने 120 वर्षों की सफल यात्रा शुक्रवार को पूरी की है। इसलिए प्रदेश के चीनी उद्योग के लिए यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आज से 120 वर्ष पूर्व गोरखपुर मंडल के जनपद देवरिया से यह यात्रा शुरू हुई थी। आज देश में सर्वाधिक 121 चीनी मिलें प्रदेश में हैंैं। हमारे अन्नदाता किसान सबसे अधिक गन्ना उत्पादन करते हैं। सबसे अधिक चीनी का उत्पादन भी प्रदेश में होता है। एक नये भविष्य के लिए हम सब मिलकर कार्य करेंगे तो यह अन्नदाता किसानों के जीवन मंे व्यापक परिवर्तन लाने का माध्यम बनेंगी। चीनी मिलंे चीनी के साथ ही, ग्रीन ईंधन का भी महत्वपूर्ण स्रोत बनने जा रही हैं।

मुख्यमंत्री  ‘प्रदेश के चीनी उद्योग के 120 वर्ष पूर्ण कर लेने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम’ के अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर टोयोटा किर्लोस्कर मोटर तथा इंडियन शुगर मिल एसोसिएशन के मध्य एम0ओ0यू0 का आदान-प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने चीनी उद्योग की 120 वर्षों की विकास यात्रा पर आधारित काॅफी टेबल बुक का विमोचन किया। उन्होंने चीनी उद्योग पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन तथा अवलोकन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने चीनी उद्योग के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों तथा प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। इनमें मोहन साहनी, स्व0 डाॅ0 के0के0 बिरला, स्व0 लाला बंशीधर, स्व0 मीनाक्षी सराओगी, स्व0 साहू माधव प्रसाद तथा कुंवर विजय कुमार गोयल सम्मिलित थे। दिवंगत महानुभाव के परिजनों च प्रतिष्ठान के प्रतिनिधियों ने यह सम्मान प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2018 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी उद्योग की तत्कालीन परिस्थितियों के दृष्टिगत गन्ने से सीधे एथेनाॅल बनाने की अनुमति दी थी। उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक एथेनाॅल उत्पादन करने वाला राज्य बन चुका है। टोयोटा कंपनी ने आज यहां एथेनाॅल से चलने वाली कार लाॅन्च की है। यह वर्तमान के साथ ही, भविष्य की नई संभावनाओं की ओर सबका ध्यान आकर्षित करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे अन्नदाता किसान चीनी उद्योग के साथ ही, सरकार की भी धुरी हैं। अन्नदाता किसानों के हितों को ध्यान में रखकर कोई कार्य किया जाएगा, तो वह चीनी उद्योग के हित में होगा। यह सरकार की नीतियों को प्रभावी रूप से लागू करने का माध्यम भी बनेगा। विगत 06 वर्षों में डबल इंजन सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए जो भी निर्णय लिए गए हैं, उन्हें प्रदेश के चीनी उद्योग ने अक्षरशः लागू किया है। इसका परिणाम है कि हमारे अन्नदाता किसान खुशहाल है। चीनी मिलें भी तेजी के साथ चलती हुई दिखायी दे रही हैं। आज किसानों को मोबाइल पर गन्ना पर्ची उपलब्ध कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *