1.30 बजे यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट:54 लाख स्टूडेंट्स का आएगा परिणाम

# ## Prayagraj Zone

(www.arya-tv.com) माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड आज हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी करेगी। दोपहर 1.30 बजे यूपी बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस साल भी यूपी बोर्ड का रिजल्ट अन्य बोर्ड यानी CBSE और ICSC से पहले आ रहा है। परीक्षा परिणाम यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर लॉगइन कर देखा जा सकता है।

शैक्षणिक सत्र 2022-23 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 58,85,745 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें कक्षा 10 के 31,16,487 छात्र और कक्षा 12 के 27,69,258 छात्र शामिल थे। यूपी बोर्ड से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 10वीं परीक्षा में 2907534 और 12वीं परीक्षा में 2546640 छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी थी। मंगलवार को 5454174 बच्चों का रिजल्ट आ रहा है।

14 दिनों में जांचीं गईं 3.19 करोड़ कापियां
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रदेश के 258 केंद्रों पर 3.19 करोड़ कॉपियों को 14 दिनों में जांचने का रिकाॅर्ड बनाया है। इस बार कापियों को जांचने के लिए कुल 1,43,933 परीक्षक नियुक्त किए गए थे। तय समय सीमा से एक दिन पहले ही मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है।

हाईस्कूल और इंटर की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 18 मार्च से एक अप्रैल तक का समय निर्धारित किया गया था। परीक्षकों की तत्परता से यह कार्य एक दिन पहले यानी 31 मार्च तक ही पूरा हो गया था।

4 लाख से ज्यादा छात्रों ने छोड़ी थी बोर्ड परीक्षा
इस साल 4 लाख से ज्यादा छात्रों ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वी परीक्षा छोड़ी है। कुल 4,31,571 छात्रों में से कक्षा 10वीं के 2,08,953 छात्रों और 12वीं क्लास के 2,22,618 छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हुए।

यूपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 85.33% परीक्षार्थी पास हुए हैं। लड़कियों ने फिर बाजी मारी है। लड़कियों का पासिंग परसेंट 90.15% जबकि लड़कों का 81.21% है। फतेहपुर की दिव्यांशी ने 95.4% अंक के साथ टॉप किया है। प्रयागराज की अंशिका यादव और बाराबंकी के योगेश प्रत्यय सिंह 95% के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे हैं। फतेहपुर के बालकृष्ण तीसरे स्थान पर हैं। उनके 94.20% नंबर है। इसके अलावा, प्रयागराज की जिया मिश्रा, कानपुर के प्रखर पाठक, प्रयागराज की अंचल यादव और बाराबंकी के अभिमन्यु वर्मा 94% के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे हैं।

इस बार टॉप 10 में 25 छात्रों ने जगह बनाई है। फतेहपुर जिले से सबसे ज्यादा 7 स्टूडेंट्स ने टॉप 10 में जगह बनाई है। पिछले साल 97.88% छात्र पास हुए थे। हालांकि, पिछले साल 2021 में कोरोना महामारी के कारण यूपी बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी थी।