(www.arya-tv.com) बरेली में चोर ने घर से 500 रुपए और दो साड़ी चोरी कर ली। इसके बाद वह भागने लगा। घर के अंदर सो रहे परिवार वालों की आंखे खुल गई। भाग रहे चोर को घर वालों ने पकड़ लिया।
इसके बाद बिजली के पोल में रस्सी से बांधकर पीटा। इसका 8 सेकंड का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि चोर को लोगों ने पोल में बांध रखा है। चोर अर्धनग्न किया है। उसके बगल में तमंचा है। भीड़ चोर से शक्ल दिखाने की बात कह रही है। चोर पिटाई के चलते दर्द से कराह रहा है।
पुलिस ने बचाई युवक की जान
सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोर को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले आई।चोर की पहचान साकिर निवासी एजाज के रूप में की है। घटना गुरुवार यानी 14 सितंबर की बारादरी थाना क्षेत्र का है।
500 रुपए और साड़ी चोरी कर भाग रहा था
बारादरी क्षेत्र के अशोक नगर निवासी राजेश ने गुरुवार को थाने में FIR दर्ज कराई। जिसमें राजेश ने कहा गुरुवार तड़के एक युवक चोरी के इरादे से घर में घुस तमंचा लेकर घुस गया। चोर ने घर में रखे 500 रुपए और दो साड़ी चोरी की। उसके पास कमरे में रखा बैग भी चोरी कर लिया।
इसी बीच परिवार के लोगों की आंख खुल गई। जिसके बाद युवक बैग लेकर छत के रास्ते भागने लगा। घर वालों ने शोर मचाया। आस-पास के लोगों ने चोर को पकड़ लिया। पुलिस ने राजेश की तहरीर पर साकिर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
आरोपी चोर के खिलाफ FIR
एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि युवक के पिटाई का वीडियो सामने आया है। यह बारादरी क्षेत्र की बताया जा रहा है। मामले केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।