बारिश से हुई समस्या को त्वरित सुना जाए : राजेश्वर सिंह विधायक सरोजनीनगर

Lucknow
  • बृजेश कुमार ​मिश्रा उर्फ पंडित जी

(www.arya-tv.com) सरोजनीनगर के विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह स्वयं और उनके प्रतिनिधि लगातार बारिश से हुई उत्पन्न समस्याओं से निपटने के लिए काम कर रहे हैं। रात्रि से ही उनके निजि सचिव एडवोकेट अखिल त्रिपाठी, उनके प्रतिनिधि प्रदीप मिश्रा, कार्यायल प्रभारी के.एन.सिंह क्षेत्र में भ्रमण कर आम जनता के हितों के लिए कार्य कर रहे हैं। जिस पर विधायक राजेश्वर सिंह पूरी निगरानी रखे हुए हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों, प्रतिनिधियों को जनता की सारी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का आदेश दिया है। विधायक ने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों  को जलभराव वाले स्थानों पर तुरंत जा कर जल निकासी के लिए कहा है। इसके साथ ​ही विद्युत विभाग को बिजली की किसी भी प्रकार की समस्या को तुरंत निपटारे के लिए कहा है। इसके साथ ही अपने क्षेत्र में आने वाले अस्पताल लोकबंधु के डाक्टरों को भी क्षेत्र की जनता के प्रति संवेदना रखते हुए गंभीर स्थिति में तुरंत भर्ती करने के आदेश दिये हैं।