केजीएमयू के बाहर हटाया अस्थाई अतिक्रमण : नगर आयुक्त

Lucknow

लखनऊ। राजधानी में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के निर्देशन में सभी मुख्य मार्गों, फुटपाथ और सार्वजनिक स्थलों पर फैले अतिक्रमण को वृहद स्तर पर अभियान चलाकर हटाने का काम किया जा रहा है। साथ ही अभियान से पूर्व अतिक्रमण करने वालों को सूचित भी किया जा रहा है। जिसके तहत गुरुवार को नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान में जोनवार कार्रवाई की गई। जिसमें जोन-02 क्षेत्रान्तर्गत राजाबाजार वार्ड में मिर्चा मंडी सुभाष मार्ग एवं मेडिकल कॉलेज गेट नंबर-16 व 17 पर किए गए अस्थाई अतिक्रमण को हटाने की गई। उक्त कार्रवाई जोनल अधिकारी मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में चलाया गया।