लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान ने चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए भारत में सबसे कम उम्र की छह वर्षीय बच्ची की सफल रोबोटिक थायरॉयड सर्जरी की। इस उपलब्धि के साथ भारत अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक से इतनी कम उम्र के बच्चे की थायरॉयड सर्जरी करने वाले चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है।

