सतारा में बालू माफिया का दुस्साहस: चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी को डंपर से 1 KM तक घसीटा, 2 गिरफ्तार

# ## National

 महाराष्ट्र के सतारा जिले से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. जिले के म्हसवड शहर में रविवार शाम अवैध बालू ले जाने की आशंका में गाड़ी रोकने की कोशिश कर रहे एक पुलिसकर्मी को डंपर चालकों ने करीब 1 किलोमीटर तक गाड़ी से लटकाकर घसीटा. इस घटवा में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिसकर्मी के दर्ज बयान के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार शाम म्हसवड शहर इलाके में पुलिसकर्मी महावीर कोकरे अपने दोपहिया वाहन से नियमित गश्त पर तैनात थे. इसी दौरान उन्होंने सड़क से बिना नंबर प्लेट वाला एक संदिग्ध डंपर गुजरते देखा. संदेह होने पर सिपाही कोकरे ने बाइक आगे लगाकर ड्राइवर को डंपर रोकने का इशारा किया. गाड़ी रुकने के बाद जब उन्होंने जांच की, तो डंपर में अवैध रूप से उठाई गई बालू भरी हुई थी.