लखनऊ में एक टेंट हाउस में भीषण आग लग गई, जिससे उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया. आग इतनी भयानक थी कि लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही थीं. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. प्राथमिक जांच में आग लगने की मुख्य वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है.
