कार छोड़ ऑटो रिक्शा में घूमती दिखीं शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा, जानें क्या है पूरा मामला

# ## Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) बॉलीवुड के बहुत से सितारे जमीन से जुड़े होने की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। यह सितारे अपने फैंस से भी खुलकर मिलते हैं तो बहुत बार बिल्कुल साधारण जिंदगी जीने की वजह से भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। अपनी साधारण की जिंदगी को लेकर इन दिनों बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर भी चर्चा में हैं। श्रद्धा कपूर भी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं।

इन दिनों श्रद्धा कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह ऑटो रिक्शा में सफर करती हुआ दिखाई दे रही हैं। वीडियो को खुद श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं।

बात करें श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की तो वह कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। वह जल्द निर्माता-निर्देशक लव रंजन की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के नाम की अभी तक घोषणा नहीं हुआ है, लेकिन फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में होंगे। यह फिल्म मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। खास बात यह है कि पहली बार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर एक साथ काम करेंगे।