- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्रद्धेय मदनदास जी के जाने से हम सबने अपना ज्येष्ठ अभिभावक खो दिया: संयुक्ता भाटिया, पूर्व महापौर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक मदन दास देवी का बेंगलुरू के राष्ट्रोत्थान अस्पताल में देहावसान हो गया। वे 81 वर्ष के थे। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री के दायित्व पर रहे थे। उक्त अवसर पर पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बताया कि मदनदास देवी के देहावसान को खबर सुनकर मन व्यथित है। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्रसेवा में समर्पित कर दिया। मदनदास के जाने से हम सबने अपने ज्येष्ठ अभिभावक को खो दिया है।
-
19 वर्ष पूर्व पौत्री कात्यायनी के नामकरण संस्कार कार्यक्रम पर आशीर्वाद देते हुए श्रद्धेय मदन दास देवी