हाथ मिलाने आए फैन पर सलमान खान को आया गुस्सा:बॉडीगार्ड शेरा ने दिया शख्स को धक्का

# ## Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) सलमान खान को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्हें फैंस की भीड़ ने घेर लिया। सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक फैन सलमान से हाथ मिलाने की कोशिश करता है। सलमान के बॉडीगार्ड शेरा उस फैन को धक्का देकर साइड हटाते हैं। इस दौरान सलमान ने भले ही कोई रिएक्ट न किया हो, लेकिन उनके चेहरे पर गुस्सा नजर आ रहा था।

सलमान ने फैन से हाथ नहीं मिलाया, शेरा ने फैन को धक्का दिया
चर्चित वीडियो में सलमान सिक्योरिटी के साथ चलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान गार्ड्स फैंस को सलमान से दूर करने की कोशिश करते हैं। इस बीच अचानक एक जिद्दी फैन सलमान से हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाता है। हालांकि, सलमान उससे हाथ नहीं मिलाते और इशारे से उसे दूर रहने को कहते हैं। जैसे ही सलमान आगे बढ़ते हैं, इतने में शेरा उस फैन को पीछे धकेल देते हैं। सोशल मीडिया पर भाईजान का यह वीडियो काफी सुर्खियों में है।

बुरे बर्ताव पर नाराज हुए ट्रोलर्स
सलमान खान के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- लॉरेंस बिश्नोई का डर है इसलिए भाई फैन से हाथ नहीं मिला रहे। दूसरे फैन ने लिखा- ‘यह कितना बुरा बर्ताव है अपने फैन से।’ तीसरे फैन ने लिखा- यह सिर्फ इनकी समस्या नहीं है, सारे सेलिब्रिटीज की समस्या है। जिनकी वजह से इनका घर चलता है उनके साथ ही बुरा व्यवहार करते हैं। पता नहीं ये भला ऐसा कैसे कर लेते हैं। भला पब्लिक अगर फिल्म नहीं देखेगी तो कौन देखेगा।

दुबई इवेंट से वापस लौटे थे सलमान
बता दें कि सलमान फिल्म किसी का भाई किसी की जान के प्रमोशन के लिए दुबई गए थे। इस दौरान वो एक इवेंट में पहुंचे, जहां उन्होंने फैंस से इंट्रैक्ट भी किया। वहीं बुधवार को सलमान दुबई से मुंबई वापस लौटे।