रणवीर सिंह रखेंगे दीपिका पादुकोण के लिए करवाचौथ का व्रत, हाथों में रचाएंगे दीपू के नाम की मेंहदी

# ## Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल्स में से एक हैं। दोनों की केमिस्ट्री के लोग फैन हैं। अब रणवीर ने खुलासा किया है कि वो इस करवाचौथ पर दीपिका को सरप्राइज देने वाले हैं। रणवीर ने अपनी खूबसूरत सी पत्नी के लिए अपने हाथों में मेंहदी रचाई है और साथ ही कुछ ऐसा जो दीपिका ने सोचा भी नहीं होगा।

दरअसल, रणवीर सिंह आजकल अपने शो ‘द बिग पिक्चर’ से धमाल मचा रहे हैं। जल्द ही शो में करवाचौथ स्पेशल एपिसोड दिखाया जाने वाला है। इस एपिसोड की शूटिंग के दौरान ‘उड़ारियां’ की तेजो यानि अभिनेत्री प्रियंका चौधरी और निमृत कौर अहलूवालिया उर्फ ​​​​’छोटी सरदारनी’ की मेहर नजर आईं। शो में रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण के लिए हाथों पर मेंहदी लगाते नजर आ रहे हैं।

वहीं कुछ समय पहले शो के प्रोमो वीडियो में रणवीर सिंह ने खुलासा किया था कि वो दीपिका पादुकोण जैसी बेटी चाहते हैं। इस वीडियो में रणवीर सिंह कहते नजर आए, ‘जैसे कि आप लोग जानते हैं मेरी शादी हो गई है और अू दो- तीन साल में बच्चे भी होंगे। भाई साहब, आपकी भाभी इतनी क्यूट बेबी थीं ना, मैं कहता हूं एक ऐसी दे दे मुझे बस मेरी लाइफ सेट हो जाए। मैं शॉर्टलिस्ट बना रहा हूं नाम की।’ बता दें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को करीब तीन साल होने वाले हैं। इनके फैंस भी इनकी तरफ से गुड न्यूज सुनने का इंतजार कर रहे हैं।