उत्तर भारत में बारिश का कहर, प्रदेश के कई इलाकों में रेड अलर्ट

National

(www.arya-tv.com) दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में मानसून की बारिश का कहर जारी हैं। दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर चुका हैं।

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ आने से स्थिति खराब हो गई है। पंजाब में भी बाढ़ के चलते लोगों की जान मुसीबत में फंसी हुई है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बाढ़ की चेतावनी भी दी हेैं।

हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंडी, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के लिए अचानक बाढ़ की चेतावनी भी दी है।

बारिश से हुई घटनाओं में अभी तक उत्तर भारत में 37 लोगों की मौैत हो चुकी हैं। देश के चार राज्यों में एनडीआरफ की 39 टीम को तैनात किया गया हेेै। पंजाब में नडीआरफ की 14 टीमों को तैनात किया गया है।