सोनभद्र से मिलने आए पीड़ितों ने सुनाया दर्द तो भावुक हो गईं प्रियंका

# Lucknow National UP

लखनऊ। सोनभद्र नरसंहार पर सियासत गरमाती जा रही है। पीड़ितों से मिलने सोनभद्र जा रहीं प्रियंका गांधी को पहले मिर्जापुर में ही रोक लिया गया। उनकी बीती रात पुलिस हिरासत में गुनार गेस्टहाउस में कटी। वहीं शनिवार को सोनभद्र से पीड़ित परिवार जब प्रियंका से मिलने मिर्जापुर पहुंचा तो परिवार के 13 सदस्यों को गेस्टहाउस के बाहर ही रोक लिया गया।

सिर्फ दो लोग ही प्रियंका से मिल पाए हैं। इस पर प्रियंका ने कहा कि आखिर मुझसे मिलने आ रहे पीड़ित परिवार को क्यों रोका जा रहा है। प्रियंका ने कहा कि उन्हें पीड़ित परिवारों से मिलने दिया जाए। मिर्जापुर में करीब 15 लोग प्रियंका से मिलने पहुंचे थे।

भावुक हुईं प्रियंका
मिर्जापुर में प्रियंका से पीड़ित परिवार से दो सदस्य मिल सके। जब दोनों सदस्यों ने अपना दर्द बताया तो प्रियंका भावुक हो गईं।

प्रियंका ने कहा कि अगर पीड़ित परिवार मुझसे मिलता है तो प्रशासन और सरकार को क्या परेशानी हैं। प्रशासन ने 13 लोगों को चुनार गेस्ट हाउस के बाहर रोक लिया । प्रियंका ने कहा कि लोग इतने कष्ट में यहां आए हैं कम से कम उन्हें मिलने दिया जाए।