जितिन प्रसाद और राजबब्बर को भी हिरासत में लिया गया, सूरजेवाला ने लगाए ये आरोप

# Lucknow UP

सोनभद्र का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। प्रियंका गांधी मिर्जापुर में पीड़ितोें से मिली हैं। वहीं कांग्रेस के पूर्व उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को वाराणसी एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया गया है। वहीं कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद को भी हिरासत में लिया गया है।

क्या कहा सूरजेवाला ने

कांग्रेस नेता रणदीप सूरजेवाला ने कहा कि बीजेपी की मंशा पहले से ही खराब थी। यही कारण है कि आदिवासियों पर इतने मुकदमे दर्ज करा दिए ताकि वह अपनी जमीन छोड़ कर चले जाएं। बीजेपी आदिवासियों की जमीन पर कब्जा करानी चाहती थी। बीजेपी ने दोषियों के साथ मिलकर साजिश रची है।

क्या कहा मोहसिन रजा ने
योगी सरकार के एकलौते मुस्लिम मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि पहली बार कांग्रेस का नेतृत्व जमीन पर बैठा है। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि पीड़ितों से मिलने के बाद भी प्रियंका ने प्रोपोगंडा किया। कांग्रेस इस घटना पर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है।

क्या कहा प्रियंका ने
प्रियंका ने कहा जिनसे मैं मिलने आई थी उन्हें मुझसे मिलने आना पड़ा। चुनार में गेस्ट हाउस के बाहर करीब 16 लोग प्रियंका से मिलने पहुंचे थे जिनमें से सिर्फ दो लोगों से उनको मिलने दिया गया। इस पर प्रियंका ने कहा कि आखिर ऐसा क्यों किया जा रहा है। लोग अगर मिलना चाहते हैं तो प्रशासन उन्हें क्यों रोक रहा है।