इंडिया आकर देसी हुई प्रियंका चोपड़ा की लाडली मालती मैरी, राम जन्मभूमि पहुंचकर बोलीं- ‘अयोध्या’, क्यूटनेस के दीवाने हुए लोग

# ## Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इंडिया आईं हुईं हैं. प्रियंका के साथ उनकी बेटी मालती और पति निक जोनस भी इंडिया आए हैं. प्रियंका ने इंडिया आकर रामलला के दर्शन किए. प्रियंका 20 मार्च को अपनी फैमिली के साथ अयोध्या गई थीं. जहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए. प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अयोध्या जाने की झलक फैंस को दिखाई है. प्रियंका, निक, मालती और मधु चोपड़ा सभी ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए. अयोध्या से 2 साल की मालती का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अयोध्या बोलती नजर आ रही हैं. मालती का ये वीडियो देख सब उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने अपने अयोध्या दौरे की फोटोज और वीडियो शेयर की हैं. जिसमें बेटी मालती को वो गोदी में उठाकर लेकर जा रही हैं. प्रियंका ने येलो कलर की साड़ी पहनी थी तो वहीं मालती भी बिंदी लगाए ट्रेडिशनल अवतार में बहुत ही क्यूट लग रही थीं.

मालती ने बोला-अयोध्या
वीडियो में प्रियंका मालती से कहती हैं बोलों-अयोध्या. उसके बाद मालती अपनी प्यारी सी आवाज में अयोध्या बोलती हैं. मालती का ये देसी अवतार फैंस को बहुत पसंद आ रहा है. फैंस इस वीडियो पर कमेंट करने से नहीं रुक रहे हैं. वो ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं.

फैंस ने किए कमेंट
प्रियंका ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- जय सिया राम. छोटी बेटी के लिए और परिवार के साथ आशीर्वाद. प्रियंका के पोस्ट पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा- मालती बेबी. वहीं एक ने लिखा- मैं मालती मैरी की आवाज पूरे दिन सुन सकती हूं. वहीं एक ने लिखा- ये कितनी क्यूट है यार.

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म द स्काइ इज पिंक में नजर आईं थीं. उसके बाद से वो किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आईं थीं. फैंस उन्हें एक बार फिर बॉलीवुड फिल्म में देखने का इंतजार कर रहे हैं.