विद्यावती प्रथम में तिरंगा यात्रा की प्रभात फेरी निकाली गयी

Lucknow
  • बृजेश कुमार मिश्रा उर्फ पंडित जी

(www.arya-tv.com)देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के स्वतंत्रता सप्ताह 11 अगस्त से 17 अगस्त के अवसर पर विद्यावती प्रथम में तिरंगा यात्रा मंडल अध्यक्ष शिवशंकर विश्वकर्मा, वार्ड अध्यक्ष मनोज शर्मा की अगुवाई में तिरंगा प्रभात फेरी निकाली गयी। जिसमें क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के लिए जागरूक किया और सभी को अपने घरों पर झण्डा लगाने के लिए प्रेरित किया गया। जिससे प्रधानमंत्री मोदी के मिशन हर घर तिरंगा अभियान को सफलता मिल सके। तिरंगा यात्रा में वार्ड महामंत्री श्याम मोहन गुप्ता, राजकपूर वर्मा और क्षेत्रीय वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य बृजेश कुमार मिश्रा उर्फ पंडित जी मौजूद रहे। ज्ञात हो कि सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए कहा है इसी क्रम में पदाधिकारियों द्वारा लगातार विभिन्न वार्डों में तिरंगा यात्रा निकाल कर आम जनता को जागरूक किया जा रहा है।