दीपोत्सव के लिए पुलिस ने की तैयारियां:बाजारों और चिन्हित स्थानों पर पुलिस रहेगी तैनात

# ## Agra Zone

(www.arya-tv.com)  दीपावली उत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। लोगों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगरा पुलिस ने भी ट्रैफिक डायवर्जन से लेकर पुलिस गश्त के लिए विशेष प्लान बनाया है। सड़कों पर भीड़ न हो इसके लिए अस्थाई पार्किंग भी बनाई गई हैं।

एसपी सिटी विकास कुमार के अनुसार त्योहार को देखते हुए 21 अक्टूबर की रात से नई व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। शाहगंज बाजार को हमने 15 अक्टूबर से ही डायवर्ट कर दिया था। शहर के मुख्य चौराहों और बाजारों पर पुलिस बल लगातार तैनात रहेगा। इसके साथ ही लोकल इंटेलिजेंस की टीम सादा कपड़ों में संदिग्धों पर नजर रहेगी। शहर में कुछ स्पॉट चिन्हित किए गए हैं और 24 घंटे यहां पीआरवी और थाना पुलिस गश्त करेगी।

यह होगा यातायात व्यवस्था में बदलाव

1 – महानगर आगरा के अति व्यस्त मार्ग एम. जी. रोड़ पर स्पीड कलर लैब तिराहा से दीवानी गोल चक्कर चौराहा तक विभिन्न शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों पर होने वाली भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक के सम्भावित दबाव को रोकने के लिए दिनांक 27.10.2022 तक दोपहर तीन बजे से रात 11 बजे तक ट्रैफिक कर्मचारियों को यातायात संभालना होगा। क्षेत्रीय यातायात निरीक्षक प्रवीन कुमार शर्मा द्वारा सम्बन्धित सभी प्रतिष्ठानों के मालिकों से बातचीत कर गाड़ियों की पार्किंग का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। स्पीड कलर लैब तिराहा से दीवानी गोल चक्कर चौराहा तक ट्रैफिक पुलिस बल एवं क्रेन के द्वारा गलत तरीके से खड़े वाहनों को व्यवस्थित कराकर ट्रैफिक का ध्यान रखा जा रहा है।

पार्किंग स्थल

1 नगर निगम परिसर में पार्किंग स्थल । 2- सूर सदन प्रक्ष्याग्रह पार्किंग स्थल।

3- दीवानी चौराहा के पास खाली स्थान पर अस्थाई पार्किंग स्थल ।

नेशनल हाइवे एन. एच. 19 पर यह है व्यवस्था

नेशनल हाइवे एन. एच. 19 पर त्यौहारी भीड़ और अधिक संख्या में वाहनों के आवागमन को ध्यान रखते हुये 27.10.2022 तक सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक यातायात का सुचारू रूप से संचालन किये जाने के लिए क्षेत्रीय यातायात निरीक्षक ब्रजेश पाठक को व्यवस्था का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। उनके द्वारा निरन्तर भ्रमणशील रहकर ड्यूटी पर तैनात सभी ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करते हुये यातायात व्यवस्था का सुचारू रूप से संचालन कराया जायेगा।

टेढ़ी बगिया चौराहा पर यह रहेगा प्लान

एतमाउद्दौला थाना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया चौराहे पर त्यौहारी भीड़ का ध्यान रखते हुये 27 अक्टूबर तक सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक क्षेत्रीय यातायात निरीक्षक व्यवस्था प्रभारी होंगे। यह ट्रैफिक पुलिस के साथ पार्किंग और नोएंट्री आदि का ख्याल रखेंगे।

फतेहाबाद रोड और मॉल रोड का ट्रैफिक प्लान

वीआईपी मानी जाने वाली फतेहाबाद रोड व मॉल रोड पर सुबह 8से रटा 10 बजे तक क्षेत्रीय यातायात निरीक्षक आनन्द कुमार ओझा को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। सभी चौराहों पर यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी इनकी होगी। नो एंट्री का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही सदर बाजार के लिए क्षेत्रीय यातायात निरीक्षक संजीव कुमार गौतम को, बोदला बाजार के लिए सुखदेव सिंह को प्रभारी बनाया गया है।

जनपद के विभिन्न मार्गों बाजारों/ चौराहों व कस्बों से शहर के बाजारों में आने वाले लोग ट्रैफिक जाम में न फंसे इसके लिए सभी थाना प्रभारियों / यातायात निरीक्षकों को अपने- अपने क्षेत्र के बाजारों, कस्बों मार्गों के अनुसार स्थानों को चिन्हित कर अस्थाई पार्किंग बनाकर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराकर बाजारों मार्गों पर आवश्यकता के अनुसार वाहनों का डायवर्जन कराकर यातायात प्रबन्धन करने के निर्देश दिए गए हैं।

शाहगंज के लिए पहले से चल रही व्यवस्था

1- बारह खम्भा रेलवे फाटक से कोई भी चार पहिया/तीन पहिया वाहन रूई की मण्डी चौराहा की ओर नहीं जाने दिया जा रहा है।

2- रुई की मण्डी चौराहा पर यातायात व्यवस्था का संचालन ट्रैफिक पुलिस द्वारा किया जा रहा है।

3- तहसील चौराहा से कोई भी चार पहिया तीन पहिया वाहन रूई की मण्डी चौराहा की ओर नहीं जाने दिया जा रहा है।

ये सभी वाहन पंचकुइया चौराहा से कोठी मीना बाजार होकर अपने गंतव्य को जा रहे हैं।

4. भोगीपुरा चौराहा कोई भी चार पहिया तीन पहिया वाहन रूई की मण्डी चौराहा संगीता टॉकीज वाले मार्ग पर नहीं जाने दिया जा रहा है।

5- शाहगंज चौराहा से कोई भी वार पहिया तीन पहिया वाहन रूई की मण्डी चौराहा संगीता टॉकीज वाले मार्ग पर नहीं जाने दिया जा रहा है।

6- पंचकुइया चौराहा से कोई भी चार पहिया / तीन पहिया वाहन शाहगंज जाने वाले मार्ग पर नहीं जाने दिया जा रहा है।

7 – स्पीड कलर लैब चौराहा से कोई भी चार पहिया तीन पहिया वाहन शाहगंज चौराहा की ओर नहीं जाने दिया जा रहा है।

8- सीओडी तिराहा से कोई भी चार पहिया / तीन पहिया वाहन भोगीपुरा चौराहा की ओर नहीं जाने दिया जा रहा है।

9- पृथ्वीनाथ फाटक तिराहा पर ड्यूटी लगाकर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई है और यहां आवश्यकता होने पर वाहनों का डायवर्जन किया जा सकेगा।

पार्किंग स्थल- तहसील सदर आगरा के प्रांगण में वाहनों को पार्क किया जा सकेगा।