नेपाल में एक बड़ा हादसा हो गया। मंगलवार की सुबह सोलुखुंबु के फेरिचे हेलीपैड पर लैंडिंग के दौरान Fishtail Air और Dynasty Air के रोटर ब्लेड टकराए। इस दुर्घटना में एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब दोनों हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर उतर रहे थे। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए ले जाया गया है। हादसे के कारणों और हेलीकॉप्टरों में सवार अन्य लोगों के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
