नगर आयुक्त और महापौर ने हिन्द नगर वार्ड का दौरा किया

Lucknow

(www.arya-tv.com)नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह और महापौर सुषमा खर्कवाल ने हिन्द नगर वार्ड की सफाई और विकास कार्य की समस्याओं के​ लिए वार्ड का दौरा किया। दौरे में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह और महापौर सुषमा खर्कवाल ने क्षेत्र की जनता से वार्ता की और वार्ड की समस्याओं से रूबरू हुए। महापौर ने वार्ड के विकास के लिए जनता से वादा किया और लगातार क्षेत्र में विकास किये जाने की बात कही। इस अवसर पर क्षेत्र के पार्षद सौरभ सिंह मोनू ने वार्ड की समस्याओं से नगर आयुक्त और महापौर को अवगत कराया। पार्क में भ्रमण के दौरान बहुत से सीनियर सीटीजनों अपनी समस्याओं से नगर आयुक्त और महापौर को अवगत कराया। जिसपर महापौर ने समय जिये जाने की बात कही। महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि अभी विकास कार्य बारिश के बाद शुरू हो जायेंगे। इसलिए आम जनता को थोड़ा धैर्य रखना होगा। नगर आयुक्त ने कहा कि विकास की योजनाओं को पटरी पर लाया जा रहा है। बहुत सारे विकास कार्यों की रूपरेखा तय हो चुकी है। लखनऊ नगर निगम पूरी मेहनत से लगातार विकास को कार्यों को संचालित कर रहा है। 

  • मंत्री नगर विकास एवं महापौर की उपस्थिति में वृहद रूप से शुरू किया गया नगर सफाई महाअभियान
  • 14 से 22 जुलाई तक निरंतर चलेगा महाअभियान

प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा द्वारा महापौर सुषमा खर्कवाल की उपस्थिति में आशियाना के हिन्दनगर वार्ड के सेक्टर-डी स्थित मानसरोवर गुरूद्वारा साहिब के सामने की नाली को स्वयं फावड़े से सफाई एवं श्रमदान कर सभी 762 नगरीय निकायों में 14 से 21 जुलाई तक चलने वाले नगर सफाई महाभियान की शुरूआत की।

इस दौरान नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह, क्षेत्रीय पार्षद सौरभ सिंह मोनू, भाजपा के मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा, नगर निगम के जोनल अधिकारी अजीत राय, नगर अभियंता एस.सी.सिंह साहित क्षेत्र की आम जनता और वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे।